मध्य प्रदेश में ओरछा सहित 18 लोकों का निर्माण : सीएम मोहन यादव

भोपाल । मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थलों की सूरत बदलने का दौर जारी है। राज्य में राम की नगरी ओरछा सहित 18 लोकों का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओरछा में श्रीराम राजा लोक में दूसरे चरण के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में ओरछा सहित सांस्कृतिक, धार्मिक पुनर्जागरण और पर्यटन विकास के उद्देश्य से 18 प्रकार के लोकों का निर्माण किया जा रहा है। जन आस्था और धार्मिक महत्व रखने वाले क्षेत्रों को पवित्र बनाए रखने के लिए हमने ओरछा सहित प्रदेश के सभी धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी लागू की है। अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत 6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से ओरछा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के छह धार्मिक नगरों मैहर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर, ओरछा और अमरकंटक में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दीनदयाल रसोई योजना का विस्तार किया है। यहां मात्र पांच रुपए में श्रद्धालुओं को भोजन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि सिंहस्थ-2028 में जब श्रद्धालु मां क्षिप्रा में स्नान कर और महाकाल के दर्शन करके लौटें तो वे ओरछा की भव्यता देखने भी अवश्य ही आएं। जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे थे, उसी प्रकार सिंहस्थ आने वाले भक्त ओरछा के भी अविस्मरणीय दर्शन करेंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ओरछा की आधारभूत सुविधाएं, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और यहां की पर्यटन व्यवस्था इतनी सुदृढ़ होगी कि ओरछा प्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल के साथ-साथ पर्यटन का भी एक बड़ा केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री यादव ने ओरछा की महिमा का जिक्र करते हुए कहा कि श्रीराम का नाम ही काफी है। यथा नाम तथा गुण। राम अपने गुणों से, अपने आचरण से, अपनी पितृभक्ति से और प्रजाजन का पालनहार बनकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम बने। ओरछावासी बडे़ ही भाग्यशाली हैं कि भगवान श्रीराम ने अपने दरबार के लिए ओरछा को चुना। ओरछा के लोगों को हर दिन अवधपति श्रीराम राजा सरकार के दरबार दर्शन का पुण्य मिलता है।

इससे पहले मुख्यमंत्री यादव ने ओरछा के प्रमुख मंदिर पहुंचकर श्रीराम राजा सरकार के दरबार में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने श्रीराम राजा लोक के भव्य निर्माण के लिए पहले चरण में मंजूर एवं वर्तमान में निर्माणाधीन कार्यों का मौके पर जाकर अवलोकन भी किया।

उन्होंने कहा कि ओरछा के साथ चित्रकूट में भी करीब 2200 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य चल रहे हैं। श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को तीर्थ क्षेत्र बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने राशि मंजूर कर दी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रानिक विकास निगम एवं एक एनजीओ के बीच करार की प्रक्रिया पूरी होने पर संस्था को लेटर ऑफ अवार्ड भी प्रदान किया।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि श्रीराम राजा लोक के पहले चरण में लगभग 5.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 103 नवीन दुकानों एवं प्लाजा का भी लोकार्पण किया जा रहा है। यह विकास कार्य ओरछा आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं में और अधिक इजाफा करेंगे।

–आईएएनएस

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

admin

Read Previous

बिहार चुनाव: गोविंदगंज से राजू तिवारी को मिला टिकट, चिराग पासवान की पार्टी ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Read Next

उत्तर प्रदेश: बिलों के भुगतान में गड़बड़ी, डिप्टी सीएम ने वसूली के दिए आदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com