मणिपुर : उखरुल में गोलीबारी की घटनाओं में तीन की मौत, कई घायल

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में शुक्रवार को नागा और कुकी आदिवासी समुदायों के सशस्त्र समूहों के बीच अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, हिंसा प्रभावित जिले के मुल्लम गांव के पास हुई एक घटना में सुरक्षा बलों ने दो शव बरामद किए। उखरूल जिला की सीमा नागालैंड से लगती है और जिसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा म्यांमार से भी जुड़ी है, मुख्य रूप से तांगखुल नागा समुदाय की आबादी वाला क्षेत्र है।

मृतकों की पहचान एल. सिटलहोउ और पी. हाओलाई के रूप में हुई है। वे छद्म (कैमोफ्लाज) वर्दी में थे और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान मिले।

सुबह के समय मुल्लम गांव में सशस्त्र उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। हिंसा के दौरान पहाड़ी गांव के कई घरों में आग भी लगा दी गई।

कुकी वुमन ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ने उखरूल जिले के मुल्लम और शोंगफल गांवों में कुकी बस्तियों पर तांगखुल नागा समूह द्वारा किए गए कायराना हमले की कड़ी निंदा की है।

संगठन ने बयान में आरोप लगाया कि यह हमला पहले से योजना बनाकर किया गया था और इसमें सो रहे निहत्थे लोगों को निशाना बनाया गया।

हमलावरों ने कथित तौर पर दो घरों में आग लगा दी, महिलाएं और बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए और गांव की सुरक्षा कर रहे दो कुकी स्वयंसेवकों की हत्या कर दी।

संगठन ने कहा कि ग्रामीणों ने अपने वैध आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए लाइसेंस प्राप्त हथियारों से जवाब दिया और एक हमलावर को मार गिराया।

बयान में कहा गया, ”यह कोई अकेली घटना नहीं है। यह तांगखुल समूहों द्वारा कुकी-जो समुदायों के खिलाफ जारी हमलों की एक चिंताजनक कड़ी है और यह जीवन और शांति से जीने के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है।”

वहीं, तांगखुल नागा लॉन्ग ने बताया कि शुक्रवार को उखरूल जिले के सिनाकैथी गांव में कुकी उग्रवादियों द्वारा नागा विलेज गार्ड हॉर्शोक्मी जमांग (29) की हत्या कर दी गई। उनका शव बरामद कर लिया गया है।

नागा विलेज गार्ड ने इन आरोपों से इनकार किया कि तांगखुल नागा स्वयंसेवकों ने मुल्लम गांव पर हमला किया था।

नागा विलेज गार्ड ने बयान में कहा कि उसके जवान सिनाकैथी और सिराराखोंग के बीच, मुल्लम के पास, गश्त पर थे। यह गश्त सिनाकैथी गांव पर बार-बार हो रहे हमलों और कुकी सशस्त्र समूहों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद की जा रही थी, जो ‘सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन’ समझौते के तहत काम कर रहे हैं।

गश्त के दौरान नागा विलेज गार्ड के जवानों पर कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों ने भारी गोलीबारी की, जिसमें हॉर्शोक्मी जमांग की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य स्वयंसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

नागा विलेज गार्ड ने कहा कि उसके जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और बाद में अपने कैंप में लौटकर सुरक्षा मोर्चा संभाल लिया।

इस साल फरवरी से उखरूल जिले में लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं, जिससे यह राज्य के सबसे संवेदनशील इलाकों में शामिल हो गया है।

यूनाइटेड नागा काउंसिल ने 19 अप्रैल की आधी रात से राज्य के सभी नागा बहुल इलाकों में बंद का आह्वान किया है।

यह बंद 18 अप्रैल को उखरूल जिले में दो नागा नागरिकों की कथित रूप से कुकी उग्रवादियों द्वारा हत्या के विरोध में बुलाया गया। जिनमें एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना का जवान भी शामिल था।

एक अन्य बयान में ग्लोबल नागा फोरम ने भी उखरूल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर दो तांगखुल नागा नागरिकों की हत्या की निंदा की, जिसके लिए उसने कुकी उग्रवादियों को जिम्मेदार ठहराया।

–आईएएनएस

‘आप’ छोड़ने वाले सांसदों का नितिन नवीन ने भाजपा में किया स्वागत

नई दिल्ली । राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं-छात्रों की आवाज उठाना अराजकता नहीं

कोलकाता । बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि...

पंचायती राज संस्थाएं राजीव गांधी की देन: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस' मनाया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा गांव...

राघव चड्ढा के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

‘आप’ छोड़ने वाले सांसदों का नितिन नवीन ने भाजपा में किया स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com