‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के ‘बिहार सबसे गरीब राज्य’ वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की भूमिका है। सभी ने बिहार को लूटा है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने केरल में एक चुनावी रैली के दौरान बयान दिया कि ‘बिहार देश का सबसे गरीब राज्य’ है।

इस पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा, “बिहार दुनिया के सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक बना हुआ है। बिहार पलायन, बेरोजगारी, अशिक्षा और बीमारियों के मामले में ऊंचे स्थान पर है। ज्यादातर फैक्टरियां बंद पड़ी हैं। इस दुर्गति में सभी की भूमिका है। सभी ने बिहार को लूटा है।”

उन्होंने कहा, “बिहार में 20-25 साल एनडीए की सरकार रही है और 20-25 साल वे लोग (राजद) भी सत्ता में रहे हैं। अब ‘सूप बोले तो बोले छलनी भी बोल’ रही है। हमाम में सब नंगे हैं।”

इसी बीच, पप्पू यादव ने नालंदा में हुई भगदड़ की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैं नालंदा जा रहा हूं। मौतों के लिए कुप्रबंधन और सामाजिक अव्यवस्था दोनों जिम्मेदार हैं। यह कोई एक बार की घटना नहीं है। जहानाबाद में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी और पूरे देश में ऐसी भगदड़ें हो रही हैं। राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कहां क्या हो रहा है, इससे सरकार को कोई मतलब नहीं है।”

उन्होंने कहा, ‘आयोजकों और मंदिर प्रशासन के खराब प्रबंधन और श्रद्धालुओं के साथ उनके व्यवहार सभी देखते हैं। लूटने की प्रवृति अनैतिक तरीके से चल रही होती है। नतीजा होता है कि लोगों में संतोष नहीं होता है। भगवान के जल्दी दर्शन की प्रवृति से भी घटनाएं घटती हैं। यह (नालंदा भगदड़) कोई छोटा-मोटा मुद्दा नहीं है। मैंने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया।”

पप्पू यादव ने यह भी कहा कि आज हमारा समाज गंदी सोच का हो चुका है। समाज में 80-85 प्रतिशत सूखा नशा खुल चुका है। लोगों में अश्लील वीडियो देखने की प्रवृति होती है। वे बेटी को भी बेटी नहीं समझते हैं। मुझे समाज की हालत पर तरस आता है, जहां अपराध, उत्पीड़न और शोषण खुलेआम होते हैं और भीड़ उन्हें रिकॉर्ड भी करती रहती है।

–आईएएनएस

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव का दो दिवसीय भारत दौरा, पश्चिम एशिया समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com