पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश को अब एक शिक्षित प्रधानमंत्री की आवश्यकता है, जो शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं को समझ सके और उनका वास्तविक समाधान निकाल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नीट परीक्षा में पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय केवल दिखावटी कदम उठा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा नीट परीक्षा के प्रश्नपत्रों को वायुसेना के विमान और बुलेटप्रूफ वाहनों के माध्यम से परिवहन करने की घोषणा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह फैसला समस्या के समाधान के बजाय केवल एक दिखावा है। केजरीवाल ने पूछा कि क्या एयरफोर्स के विमान इस्तेमाल करने से पेपर लीक रुक जाएगा? उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में बड़ी-बड़ी परीक्षाएं आयोजित होती हैं, लेकिन कहीं भी प्रश्नपत्रों को इस तरह से परिवहन करने की व्यवस्था नहीं की जाती।

केजरीवाल ने कहा कि यदि सरकार की नीयत सही होती तो वह यह पता लगाने का प्रयास करती कि आखिर प्रश्नपत्र लीक कहां से हो रहे हैं और उन खामियों को दूर करती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वास्तविक समस्या को छिपाने की कोशिश कर रही है और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का कोई गंभीर प्रयास नहीं कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि वह स्वयं आईआईटी से इंजीनियर हैं और शिक्षा के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं।

उनका मानना है कि जब तक देश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक भारत वास्तविक विकास नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था एक बड़े माफिया के चंगुल में फंस चुकी है, जिसका असर छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है। अपने वक्तव्य में उन्होंने हाल ही में चर्चा में आए छात्र वेदांत के मामले का भी उल्लेख किया।

केजरीवाल ने कहा कि छात्र ने आरोप लगाया है कि उसके भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) का उत्तरपुस्तिका किसी अन्य छात्र की कॉपी से बदल दी गई, जिसके कारण उसे अपेक्षा से कम अंक मिले। उन्होंने कहा कि जब छात्र ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी तो उसे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए गए। इससे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा माफिया के खिलाफ अकेले किसी छात्र की लड़ाई सफल नहीं हो सकती।

उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की मांग करेंगे, तभी सरकार को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यह केवल छात्रों के वर्तमान का नहीं बल्कि देश के भविष्य का भी सवाल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को माफिया के प्रभाव से मुक्त कराना और परीक्षा प्रणाली में विश्वास बहाल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

तंबाकू छोड़ते ही मिलने लगते हैं फायदे, सिर्फ 20 मिनट में दिखने लगता है असर

Read Next

‘ममता बनर्जी ने मुसलमानों को कहीं का नहीं छोड़ा’ , नाजिया इलाही खान ने दर्ज कराई शिकायत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com