पलक्कड़ में मॉब लिंचिंग पर वेणुगोपाल ने केरल सरकार पर साधा निशाना, मुआवजे की मांग

पलक्कड़ । केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर राम नारायण बघेल की मॉब लिंचिंग की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार की घटना की निंदा की। उन्होंने घटना को इसे चौंकाने वाला बताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, भीड़ ने 31 वर्षीय राम नारायण को चोरी के शक में बांग्लादेशी घुसपैठिया समझकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर 80 से अधिक चोटों के निशान मिले, पसलियां टूटी हुई थीं। डॉक्टरों ने इसे बेहद क्रूर हमला बताया, जहां शरीर का कोई हिस्सा चोट से अछूता नहीं रहा। घटना 17-18 दिसंबर की है, जब राम नारायण काम की तलाश में केरल आया था।

वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केरल के पलक्कड़ में छत्तीसगढ़ के रहने वाले राम नारायण बघेल की मॉब लिंचिंग की घटना बहुत चौंकाने वाली है। यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि ऐसी हिंसक ताकतें हावी हो जाएं।”

उन्होंने पूर्व की घटना का जिक्र करते हुए लिखा, “2018 में मधु के साथ जो हुआ था, उसकी यादें अभी भी ताजा हैं और अब हमने यह घटना देखी है। केरल जैसे सांप्रदायिक सद्भाव के समृद्ध इतिहास वाले समाज में मॉब लिंचिंग की बार-बार ऐसी घटनाएं दुखद हैं।”

वेणुगोपाल ने केरल सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अफवाह और प्रोपेगेंडा रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। सरकार को कानून-व्यवस्था संभालने में असफल रहने के लिए जवाब देना होगा।

कांग्रेस नेता ने मांग की कि पीड़ित परिवार को तुरंत पर्याप्त मुआवजा दिया जाए, पार्थिव शरीर को सम्मानजनक तरीके से घर भेजने की व्यवस्था हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार के साथ खड़ी है।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

प्रदूषण से निपटने के लिए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना आवश्यक: सीएम रेखा गुप्ता

Read Next

जम्मू-कश्मीर का भला चाहते हैं उमर अब्दुल्ला: आरपी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com