नीतीश अब करेंगे ‘समाज सुधार यात्रा’, 22 दिसंबर को मोतिहारी से होगी शुरूआत

पटना, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से एक यात्रा पर निकलने वाले हैं। भले ही मुख्यमंत्री अपनी इस यात्रा का नाम ‘समाज सुधार यात्रा’ रखा है, लेकिन इस दौरान वे राज्य में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे। नीतीश अपनी पुरानी सभी यात्राओं की शुरूआत चंपारण की धरती से करते रहे हैं, इस यात्रा की शुरुआत भी वे 22 दिसंबर को चंपारण से करेंगे, जबकि यात्रा का समापन 15 जनवरी को पटना में होगा। इस यात्रा में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित तो करेंगे ही साथ ही राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री सत्ता में रहें हो या सत्ता से बाहर रहे हों, वे राज्य की यात्रा पर निकलते रहे हैं और अपनी यात्रा का नाम भी देते रहे हैं। नीतीश अब तक न्याय यात्रा, विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विष्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा सहित अन्य यात्राओं के जरिए राज्य की राजनीति को भांपते रहे हैं।

मुख्यमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान राज्य में चल रहे समाज सुधार कार्यो को भी लोगों के सामने रखेंगे। बताया जा रहा है कि जनसभाओं में जिलों की जीविका समूह की महिलाएं भाग लेंगी, जिसमें पूर्ण शराबबंदी अभियान, दहेजप्रथा उन्मूलन, बाल विवाह मुक्त अभियान से संबंधित राज्य सरकार की नीतियों की चर्चा की जाएगी तथा इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री 22 दिसंबर में मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे जबकि 24 दिसंबर को उनकी यात्रा गोपालगंज पहुंचेगी जिसमें सीवान, सारण और गोपालगंज के लोग शमिल होंगे। इसी तरह 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री सासाराम, 29 दिसंबर को मुजफ्फरपुर और 30 दिसंबर को समस्तीपुर पहुंचेंगे।

नए साल में मुख्यमंत्री चार जनवरी को गया में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि 6 जनवरी को बेगूसराय, 8 जनवरी को जमुई, 11 जनवरी को पूर्णिया और 12 जनवरी को मधेपुरा में जनसभा आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव में 13 जनवरी को भागलपुर में होंगे जबकि 15 जनवरी को पटना में जनसभा को संबोधित करेंगे।

–आईएएनएस

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

editors

Read Previous

रेलवे ने सामान्य से लंबी 2 मालगाड़ियों की शुरुआत की

Read Next

दिल्ली में नहीं होगा बिजली संकट: उर्जा मंत्री ने कहा, बिजली संयंत्रों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त इंधन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com