नितिन नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर देश की सेवा करना बिहार के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खास हलचल देखने को मिल रही है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का दिन है।

उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बिहार को यह मौका दिया कि बिहार का एक युवा नेता अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर देश की सेवा करेगा।”

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का दिन है। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्य इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं और मंगलवार को पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।

भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी ने इस दिन को हर कार्यकर्ता के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत संगठनात्मक ढांचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करने वाली पार्टी है। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन होगा और मंगलवार को औपचारिक घोषणा की जाएगी, और भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा, और यह पूरे संगठन के लिए गर्व का पल होगा।

भाजपा सांसद हेमंत सवरा ने भी इस अवसर पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता, जिसका कोई राजनीतिक पारिवारिक बैकग्राउंड नहीं है, आज इतने बड़े पद तक पहुंच रहा है।

हेमंत सवरा ने इसे भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति का बड़ा उदाहरण बताया। सवरा ने कहा कि एक समर्पित कार्यकर्ता का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे संगठन के लिए सम्मान की बात है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी चुनाव प्रक्रिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और मंडल अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी पदों पर संविधान के अनुसार चुनाव कराए जाते हैं।

शाही ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और कल चुनाव संपन्न होगा।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह प्रक्रिया भाजपा की उस परंपरा को दिखाती है जिसमें मेहनत और समर्पण के दम पर कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।

–आईएएनएस

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

admin

Read Previous

तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के प्रति समाज का रवैया शर्मनाक: मौलाना इसहाक गोरा

Read Next

तेलंगाना सीएम के विदेश टूर पर भाजपा का तंज-नेतृत्व कोर्स से नहीं, शासन से आता है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com