दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार नहीं दिख रही सक्रिय: गोपाल राय

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल रहा है और सरकार को तत्काल सक्रियता दिखानी होगी।

गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 282 तक पहुंच गया है और आनंद विहार जैसे 12 इलाकों में एक्यूआई 400 से अधिक होकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुका है।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद स्थिति और खराब हो सकती है, लेकिन भाजपा सरकार की ओर से कोई सक्रियता नहीं दिख रही।

राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 15 दिन बाद विंटर एक्शन प्लान जारी किया, जो जल्दबाजी में तैयार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉटस्पॉट्स प्रदूषण का बड़ा कारण हैं, लेकिन इसके लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई। सरकार को तुरंत धूल प्रदूषण (डस्ट पॉल्यूशन) और वाहन प्रदूषण (व्हीकल पॉल्यूशन) पर कदम उठाने चाहिए। हॉटस्पॉट्स के लिए विशेष एक्शन प्लान बनाना जरूरी है।

कृत्रिम बारिश के मुद्दे पर आप नेता ने कहा कि पिछले दो साल से हम क्लाउड सीडिंग के लिए प्रयास कर रहे थे। आईआईटी कानपुर ने इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश भाजपा सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। अगर अनुमति मिली होती और दिल्ली में इसका ट्रायल हो चुका होता तो हम आज इसके परिणामों के बारे में विश्वास के साथ बता सकते थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विद्वेष के कारण क्लाउड सीडिंग को मंजूरी नहीं दी गई। इसके वास्तविक प्रभाव का पता तो प्रयोग के बाद ही चलेगा।

गोपाल राय ने कहा कि धीरे-धीरे दिल्ली सरकार के हर विभाग की कमियां सामने आ रही हैं। मैं पिछले आठ महीनों से भाजपा सरकार की मानसिकता देख रहा हूं। केवल बयानबाजी से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। सभी को मिलकर काम करना होगा। दिल्ली में चार इंजन की सरकार होने के बावजूद अगर फ्लैट में आग लगने के बाद दमकल गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं तो यह गंभीर मुद्दा है।

–आईएएनएस

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

admin

Read Previous

भारत की खुदरा महंगाई दर में अक्टूबर में आ सकती है बड़ी गिरावट : रिपोर्ट

Read Next

अफगानिस्तान से युद्धविराम पर सहमति के बाद पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री डार बोले, ‘निगरानी रखना आवश्यक’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com