तेजस्वी यादव का दावा, बिहार में एनडीए नीतीश कुमार को नहीं बनाएगी मुख्यमंत्री

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए बिहार में नीतीश कुमार को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अभी तक देखने में जैसा लग रहा है, उसी आधार पर कहा जा सकता है कि बिहार में एनडीए कभी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। यह बात नीतीश कुमार को भी पता है। आने वाले समय में यह सबको देखने को मिलेगा।”

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए महागठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जिसकी जैसी सोच होती है, वो वैसा ही करता है। हम लोग एक साथ हैं। महागठबंधन में किसी को कोई परेशानी नहीं है। अगर किसी को कई पद दिया जा रहा है तो सबकी सहमति से किया जा रहा है। इस विषय पर मैं और कुछ नहीं बोल सकता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिन एक रैली के दौरान महागठबंधन पर ‘राजनीतिक गुंडागर्दी’ का आरोप लगाया और दावा किया कि राजद ने बंदूक के बल पर कांग्रेस से मुख्यमंत्री का पद छीन लिया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए पार्टियों को अपने साथ जोड़ने के लिए कुछ भी कर सकती है। बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बनाने वाली है। यह बात एनडीए को भी पता चल गई है।

उन्होंने कहा गुजरात में लोग फैक्ट्री, आईटी पार्क, डाटा सेंटर सहित कई उद्योगों की बात करेंगे, लेकिन बिहार में इस तरह की बात नहीं करते। बिहार में एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास को रोक दिया है, जिसकी वजह से यहां के लोगों को परेशानी हो रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के राज में हत्या और लूट लगातार बढ़ रही है। सरकार ही उन लोगों को संरक्षण दे रही है, जो बिहार में अपराध कर रहे है। ये बात जनता को पता चल गई है। आने वाले दिनों में इसका जवाब मिल जाएगा।

–आईएएनएस

ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता । भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

‘हिमंता बिस्वा सरमा की बातें तथ्यहीन’, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने किया गौरव गोगोई का बचाव

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने 'पाकिस्तानी एजेंट' वाले आरोपों पर पार्टी नेता गौरव गोगोई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति लोगों...

विपक्ष और ममता बनर्जी न करें विमान हादसे पर राजनीति, देश के लिए सही नहीं: सांसद संजय कुमार झा

पटना । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत पर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जेडीयू के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने कहा कि...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

देशभर में बजट के प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी, रविवार को आम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है।...

दिल्ली: भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा नोटिस

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 2023 में कर्नाटक के चुनावी रैली के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट...

मेघालय के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास एजेंडे पर चर्चा की

नई दिल्ली । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य की विकास प्रगति, भविष्य के विकास रोडमैप...

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए भेदभाव नियमों पर फिलहाल लगाई रोक, 2012 के नियम जारी रहेंगे

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस...

झारखंड: राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

रांची । आयकर विभाग ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग को बाबा राइस...

admin

Read Previous

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप की 3,000 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया

Read Next

दक्षिण के अभिनेताओं ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, बोले-यह जीत हर उस लड़की की, जिसने सपना देखने की हिम्मत की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com