कश्मीर में ऐतिहासिक बंद, 35 वर्षों में पहली बार आतंक के खिलाफ एकजुटता

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के जवाब में बुधवार को पूरे कश्मीर में बंद और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश देने के लिए बंद बुलाया गया।

यह पिछले 35 वर्षों में पहली बार हुआ, जब कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ इस प्रकार का एकजुट और शांतिपूर्ण बंद देखा गया। समाज के हर तबके, व्यापारी, छात्र, सामाजिक संगठन, आम नागरिक ने सड़कों पर उतरकर इस बर्बरता की निंदा की।

कश्मीर में पिछले कुछ वर्षों से जो पर्यटकीय रौनक लौटी थी, वह आज एकदम सन्नाटे में बदल गई। बंद दुकानों, खाली सड़कों और मातम में डूबी घाटी ने इस हमले की विभीषिका को बयां किया। यह हमला न केवल मानवीय त्रासदी है, बल्कि स्थानीय पर्यटन-आधारित अर्थव्यवस्था के लिए भी बड़ा झटका है, जो हाल के वर्षों में धीरे-धीरे गति पकड़ रही थी।

हमले के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक वापसी की राह पकड़ रहे हैं। उधमपुर स्थित शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक अपने घर लौटने की तैयारी में हैं। पर्यटकों का कहना है कि कश्मीर में डर का माहौल बना हुआ है, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और उधमपुर प्रशासन ने पर्यटकों के लिए भोजन, ठहरने और अन्य मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध किया है। इसके अलावा, पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है, जिनके माध्यम से उन्हें उनके गृह राज्यों की ओर रवाना किया जा रहा है।

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।

–आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की

नई दिल्ली विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने रविवार को बताया कि उन्हें अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची का फोन आया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में मौजूदा...

ट्रंप का दावा: ईरान के साथ ‘गहरी’ बातचीत जारी, सैन्य ऑपरेशन जारी रखने के दिए संकेत

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली मीडिया से कहा कि अमेरिका, ईरान के साथ संघर्ष विराम कराने के लिए “गंभीर” बातचीत कर रहा है। उन्होंने यह...

ईरान को लेकर ट्रंप की धमकियों का पूरे अमेरिका में हो रहा है विरोध

पोलिटिको के अनुसार, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मंगलवार ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा-सब एक साथ। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। उस स्ट्रेट को...

महिला आरक्षण बिल पर मालिनी अवस्थी ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं-यह नारी शक्ति को मजबूती देने वाला फैसला

लखनऊ । गायिका मालिनी अवस्थी ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर महिलाओं को...

केरल और पश्चिम बंगाल में भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है: मजीद मेमन

मुंबई । वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मजीद मेमन ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौतियों...

सीएम नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और...

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ, मेरा एआईएमपीएलबी को समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) विरोध कर रहा है। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते...

admin

Read Previous

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- ‘एक भी मासूम को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर’

Read Next

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति का जयपुर सिटी पैलेस दौरा रद्द, सुरक्षा चिंताओं के चलते लिया गया फैसला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com