हम सुनिश्चित करेंगे कि आर.जी. कर पीड़िता को मिले न्याय : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सोमवार को कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आर.जी. कर मामले की पीड़िता को न्याय मिले।

आईएएनएस के साथ एक विशेष साक्षात्कार में राज्यपाल बोस ने कहा कि वह पीड़िता के माता-पिता के दर्द को समझते हैं और उनके साथ सहानुभूति रखते हैं। उन्होंने केंद्रीय बजट 2025, राज्य की कानून-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।

सवाल : क्या आप आर.जी. कर पीड़िता के माता-पिता की राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की व्यवस्था करेंगे, जैसा कि उन्होंने अनुरोध किया है?

जवाब : माता-पिता न केवल पीड़ित हैं, बल्कि न्याय के लिए संघर्ष भी कर रहे हैं। हम उनके साथ पूरी सहानुभूति रखते हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें न्याय मिले।

सवाल : क्या आप पीड़िता के माता-पिता की इस राय से सहमत हैं कि जांच के दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई है?

जवाब : मैं जांच अधिकारी नहीं हूं, इसलिए जांच से संबंधित किसी भी विवरण पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

सवाल : केंद्रीय बजट 2025 के बारे में आपकी क्या राय है? क्या इससे पश्चिम बंगाल को कोई लाभ होगा?

जवाब : यह बजट वास्तव में संघवाद (फेडरलिज्म) की भावना को दर्शाता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

सवाल : न्यूनतम कर सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये सालाना करने के फैसले का आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

जवाब : वेतनभोगी करदाताओं के लिए 75,000 रुपये की मानक कटौती के अतिरिक्त, नई कर व्यवस्था में न्यूनतम कर स्लैब को 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने का प्रस्ताव इस बजट का मुख्य आकर्षण है। इससे पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में मध्यम वर्ग को लाभ होगा। यह न केवल लाखों भारतीयों के जीवन और आजीविका पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा, बल्कि उपभोग स्तर बढ़ने से भारतीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

सवाल : क्या आप राज्य विधानसभा के आगामी बजट सत्र में उद्घाटन भाषण देंगे?

जवाब : यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है और मैं भारतीय संविधान के अनुसार कार्य करूंगा।

सवाल : हाल ही में एक शैक्षणिक संस्थान में सरस्वती पूजा पुलिस सुरक्षा में आयोजित की गई थी। इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

जवाब : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस मामले में निर्णय सुनाया है और सभी घटनाक्रम न्यायालय के आदेश के अनुसार ही हुए हैं।

सवाल : पश्चिम बंगाल में वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति को आप कैसे देखते हैं?

जवाब : किसी भी राज्य में कानून-व्यवस्था में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। पश्चिम बंगाल में भी ऐसा होता है। मैं स्थिति पर नजर बनाए हुए हूं और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सवाल : महाकुंभ में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर आपका क्या कहना है?

जवाब : यह घटना किसी अन्य राज्य में हुई है। एक राज्यपाल के रूप में, मैं किसी अन्य राज्य में हुई घटना पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

क्या है यूएसएआईडी ? जिसे मस्क बताते हैं ‘आपराधिक संगठन’, डोनाल्ड ट्रंप करना चाहते हैं बंद

Read Next

दिल्ली में पांच फरवरी के बाद आएगी गरीबों की सरकार : रवि किशन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com