हजारीबाग के इचाक में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच बुधवार को हिंसक झड़प हुई। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने तीन मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी।

हिंसक टकराव की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और सुरक्षा बलों की टुकड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद हालात पर काबू पा लिया गया।

बताया गया कि डुमरौन स्थित सरकारी विद्यालय के गेट पर धार्मिक झंडा लगाने को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। एक समुदाय ने करीब दो साल पहले विद्यालय में धार्मिक प्रतीक वाला मीनारनुमा गेट बना दिया था।

इस पर ग्रामीणों का एक समूह लगातार आपत्ति जताता रहा है। इसे लेकर जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित कई अफसरों को कई बार ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बुधवार को इसी गेट के पास एक समुदाय के लोग गाना बजाते हुए धार्मिक झंडा लगाने पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर भिड़ंत हुई।

घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को मौके से हटा दिया गया, लेकिन इस बीच तीन मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर देने से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

इचाक के बीडीओ और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस-प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में शांति बहाल करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराने की कोशिश की जा रही है।

एक समुदाय के लोगों का कहना है कि जब प्रशासन ने सरकारी विद्यालय में धार्मिक प्रतीक वाला मीनार का निर्माण नहीं रोका तो दूसरे पक्ष को भी वहां झंडा लगाने का अधिकार है।

–आईएएनएस

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

admin

Read Previous

दिलीप जायसवाल ने बिहार कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद बरकरार

Read Next

दक्षिण दिल्ली की रियल एस्टेट क्षमता 5.65 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com