यूपी: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 13 साल का लड़का गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश), 21 सितम्बर (आईएएनएस)| एक चौंकाने वाली घटना बरेली जिले के भूटा गांव से सामने आई है। जिसमें पड़ोस में रहने वाले एक 13 वर्षीय लड़के ने 9 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। चौथी कक्षा की छात्रा अपने घर के सामने एक दोस्त के साथ खेल रही थी, तभी नाबालिग लड़का उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। बच्ची रोते हुए घर लौटी और अपनी मां को अपने जख्म दिखाए।

यह घटना 16 सितंबर की है लेकिन प्राथमिकी सोमवार को दर्ज की गई।

लड़की की मां ने आरोप लगाया कि उसके गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने उसे उसके घर में बंद कर दिया था, इसलिए शिकायत दर्ज कराने में उसे समय लगा।

स्थानीय पंचायत ने लड़की के परिवार से समझौता करने और ‘अघोषित राशि’ लेने को भी कहा था।

रविवार को लड़की की मां ने किसी तरह पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

तब आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और पाक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आठवीं कक्षा के छात्र को सोमवार को किशोर गृह भेज दिया गया। लड़की का मेडिकल परीक्षण भी पूरा हो चुका है।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवान ने कहा, “अपराध पिछले गुरुवार को हुआ था। शिकायत बहुत बाद में दर्ज की गई क्योंकि लड़की के परिजनों को समझौता करने के लिए मजबूर किया गया। जैसे ही पुलिस को पता चला, एक टीम को गांव भेजा गया और गहन जांच की गई।”

एसएसपी ने आगे कहा, “हमने नाबालिग लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। मैंने सर्कल अधिकारी से स्थानीय ग्राम प्रधान की भूमिका की जांच करने के लिए कहा है क्योंकि लड़की की मां ने कहा कि वह मध्यस्था के लिए बैठकें कर रहे थे और परिवार को समझौता करने के लिए मजबूर कर रहे थे। हम इस मामले में अन्य संभावनाओं को भी देख रहे हैं।”

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

सरकार ने पीएलआई योजना को दी मंजूरी, ऑटो सेक्टर को करेगा प्रेरित

Read Next

सानिया ने जनवरी, 2020 के बाद से पहला ओस्ट्रावा ओपन युगल खिताब जीता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com