केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के फर्जी सिग्नेचर के आरोप में डेंटल सर्जन को किया गिरफ्तार

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश), 5 सितम्बर (आईएएनएस)| अंतराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की सदस्य के रूप में नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में एक डेंटल सर्जन को सुल्तानपुर की एक स्थानीय अदालत ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 23 नवंबर, 2020 को ईरानी के सहयोगी विजय गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद अदालत का फैसला आया।

अमेठी के मुसाफिरखाना थाने में दर्ज प्राथमिकी में गुप्ता ने वर्तिका और कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो पर केंद्रीय मंत्री की छवि खराब करने के लिए प्रथम ²ष्टया फर्जी दस्तावेज सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया था।

दस्तावेजों में, वर्तिका सिंह ने आरोप लगाया कि विजय गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री के माध्यम से राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति का आश्वासन देते हुए उन्हें 25 लाख रुपये का चूना लगाया था ।

मुसाफिरखाना के पुलिस निरीक्षक परशुराम ओझा ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि वर्तिका सिंह ने पूर्व सांसद की मदद से जो दस्तावेज बांटे थे, वे वास्तव में वर्तिका सिंह की मिलीभगत से डेंटल सर्जन डॉ रजनीश कुमार ने तैयार किया था।

ओझा ने कहा, हमने वर्तिका सिंह, डॉ रजनीश कुमार के खिलाफ बेईमानी, जालसाजी, मूल्यवान दस्तावेजों की जालसाजी के आरोपों के तहत आरोप पत्र दायर किया है।

आरोप पत्र दाखिल होने के बाद, डॉ रजनीश कुमार कथित तौर पर भूमिगत हो गए जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया।

डेंटल सर्जन ने आखिरकार शुक्रवार शाम को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया जब पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरू की।

डॉ रजनीश कुमार को विशेष न्यायाधीश सांसद और विधायक पी.के. जयंत ने उसे 17 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस बीच वर्तिका सिंह ने भी कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि वह भी इस मामले की पीड़िता है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

पार्टियों का दबाव बढ़ने से जाति जनगणना पर सियासत गरमाई

Read Next

स्पेन के ला पाल्मा द्वीप पर ज्वालामुखी फटा, 5,000 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com