झारखंड में सत्ता के करीबी प्रेमप्रकाश के यहां ईडी छापेमारी में मिले दो एके-47 राइफल

Two AK-47s recovered in ED raid at Prem Prakash, close to power in Jharkhand, agencies alerted.

रांची : झारखंड में सत्ता के करीबी कारोबारी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकाने पर चल रही ईडी की छापामारी के दौरान दो एके-47 राइफलें बरामद की गयी हैं। बताया जा रहा है कि ये रायफलें हरमू स्थित उसके ठिकाने पर एक आलमारी की तलाशी के दौरान मिलीं। इसके अलावा कुछ अन्य हथियारों की बरामदगी की भी सूचना है। इसकी जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचित किया गया है। इसी मामले से जुड़ी अहम सूचना यह भी है कि ईडी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट जे. जयपुरियार के रांची स्थित दो ठिकानों पर भी छापामारी की है। बताया जा रहा है कि वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अकाउंट से जुड़ी कुछ फाइलें देखते हैं।

प्रेम प्रकाश को झारखंड के सत्ता के गलियारे में पावर ब्रोकर के रूप में जाना जाता है। ईडी की टीमों ने उसके और उसके करीबियों के 18 ठिकानों पर बुधवार सुबह से छापामारी शुरू की है। इसके पहले 25 मई को भी उसके आधा दर्जन ठिकानों पर छापामारी में कई कीमती सामान बरामद किये गये थे। एक कंबोडियन कछुआ भी उसके घर से मिला था, जिसे बाद में एक चिड़ियाघर को सौंप दिया गया।

दो एके-47 की बरामदगी की खबर फैलते ही प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के नेता राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर हो गये हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विट कर कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल जी के सहयोगी प्रेम प्रकाश जी के यहां सूत्रों के अनुसार ईडी ने एके-47 बरामद किया है। यानी वह आतंकवादी व नक्सलियों का सरगना है। एनआईए को इस मामले की जांच अपने हाथ में लेनी चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि प्रेम प्रकाश की राज्य की सरकार में कितनी ऊंची पहुंच रही है, यह हर कोई जानता है। अब उसके आवास से एके 47 की बरामदगी इस बात का सबूत है कि राज्य में सत्ता किस तरह के लोग चला रहे हैं।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

मस्क ने व्हिसलब्लोअर के बॉट दावों के बाद गुप्त ट्वीट पोस्ट किए

Read Next

मैंने इंग्लैंड दौरे के बाद बल्लेबाजी में काफी सुधार किया : विराट कोहली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com