ट्रंप ने चुन लिया अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जानें कौन हैं जेडी वेंस

वाशिंगटन । रिपब्लिकन पार्टी से व्हाइट हाउस के लिए संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। वेंस ओहायो से पहली बार सीनेटर बने और उनकी पत्नी भारतीय-अमेरिकी हैं।

39 साल के वेंस ट्रंप से 40 साल छोटे हैं और उनके पास अमेरिकी सेना में काम करने का अनुभव है। वे एक पूर्व वेंचर कैपिटलिस्ट और एक लेखक हैं। उन्होंने “हिलबिली एलेजी” नाम से किताब लिखी है जो कामकाजी अमेरिकी परिवार में पले-बढ़े होने के बारे में एक आत्मकथा है। वे राजनीति में नए हैं और 2022 में अमेरिकी सीनेट के लिए चुने गए थे, जिसमें काफी हद तक ट्रंप का समर्थन हासिल था।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “लंबे विचार-विमर्श और कई अन्य लोगों की प्रतिभाओं को देखने के बाद मैंने निर्णय लिया है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जेडी ने मरीन कॉर्प्स में हमारे देश की सेवा की, दो साल में ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, येल लॉ स्कूल से स्नातक हैं, जहां वे येल लॉ जर्नल के संपादक और येल लॉ वेटरन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। जेडी की पुस्तक, ‘हिलबिली एलेजी’, एक बेस्टसेलर थी और यह मूवी बन गई, इसमें हमारे देश के मेहनती पुरुषों और महिलाओं की प्रशंसा की गई है।”

“प्रौद्योगिकी और वित्त में उनका बहुत सफल व्यवसायिक करियर रहा है, और अब अभियान के दौरान, उनका पूरा फोकस उन लोगों पर रहेगा जिनके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी — पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, ओहायो, मिनेसोटा के अमेरिकी मजदूर और किसानों के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी।”

वेंस की शादी भारतीय-अमेरिकी उषा वेंस से हुई है, जिनका जन्म उषा चिलुकुरी के रूप में हुआ था। वह एक सफल वकील हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स के लिए काम किया। वह सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में बड़ी हुईं। वह येल यूनिवर्सिटी गईं और अपने पति की तरह येल लॉ स्कूल से स्नातक भी हुईं।

वेंस से उम्मीद की जा रही है कि वे कामकाजी वर्ग के मतदाताओं के बीच ट्रंप की अपील को बढ़ाएंगे, उनकी खुद की पृष्ठभूमि “हिलबिली एलेजी” में बताई गई है। सैन फ्रांसिस्को में वेंचर कैपिटल में काम करने के दौरान उनके अच्छे संपर्क बने थे जो अब ट्रंप के अभियान के दौरान काम आएंगे।

हालांकि वेंस हमेशा से ट्रंप के समर्थक नहीं थे, वो ट्रंप के आलोचक भी रहे हैं। उन्होंने एक बार उन्हें “अमेरिका का हिटलर” कहा था और खुद को ट्रंप के लिए कभी नहीं काम करने वाला बताया था। लेकिन ट्रंप पर हत्या के प्रयास के बाद, उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन को दोषी ठहराया।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज ये केवल एक अलग घटना नहीं है, बाइडेन अभियान का मुख्य आधार यही रहा है कि ट्रंप एक सत्तावादी फासीवादी हैं, जिन्हें हर कीमत पर रोका जाना चाहिए। उसी बयानबाजी से ट्रंप पर हत्या का प्रयास हुआ।”

बाइडेन-कमला हैरिस अभियान ने ट्रंप के चयन की आलोचना करते हुए कहा कि वेंस को “इसलिए चुना गया क्योंकि वह माइक पेंस की तरह नहीं है जो 6 जनवरी 2021 को ट्रंप ने जो किया था उसमें उनका साथ नहीं दिया था। ट्रंप के एजेंडे के लिए वेंस हर संभव प्रयास करेंगे, भले ही इसका मतलब कानून तोड़ना ही क्यों न हो”।

–आईएएनएस

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

बंगाल की जनता अपने वोट से ममता बनर्जी को सत्ता से आउट करेगी : रामकृपाल यादव

पटना । पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव...

‘अगर युद्ध जारी रहा तो गंभीर दुष्प्रभाव तय’, पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करना चाहता हूं कि संकट...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

केरल चुनाव: राजीव चंद्रशेखर का नामांकन मंजूर, कांग्रेस पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नामांकन पत्र को मंगलवार को मंजूरी मिल गई, जिससे उनके चुनावी हलफनामे में...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम ने जताया आभार

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि...

एनपीसीआईएल में 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक करें अप्लाई

गांधीनगर । न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरी मौका सामने आया है। एनपीसीआईएल ने अप्रेंटिस के विभिन्न...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने।...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

admin

Read Previous

बिहार : वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हत्या

Read Next

नवी मुंबई में एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, 49 घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com