रेलवे ट्रैक पर रील बनाते तीन ने गंवाई जान

गाजियाबाद : गाजियाबाद में ट्रेन से टकराकर 3 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो युवक एक युवती शामिल है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर गए थे। तेज गति से आती ट्रेन की चपेट में आकर तीनों की मौत हो गई। घटना गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज उननकी पहचान का प्रयास कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे कल्लूगढ़ी फाटक और डासना स्टेशन के बीच में हुआ। पद्मावत एक्सप्रेस गाजियाबाद से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। ट्रेन के लोको पायलट ने बताया कि तीन युवक-युवती ट्रेन की पटरी पर खड़े थे। उनके मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू थी, जिससे ये प्रतीत हो रहा था कि वो वीडियो शूट कर रहे हैं। पायलट ने कई बार हॉर्न भी दिया, लेकिन वे हटे नहीं और ट्रेन के चपेट में आ गए।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल की डिस्प्ले स्क्रीन टूट गई, लेकिन वह काम कर रहा था। इस मोबाइल के जरिये एक मृतक की पहचान 25 वर्षीय शकील पुत्र बशीर के रूप में हुई। वो मसूरी में खाचा रोड का रहने वाला था और टैक्सी चलाता था। लेकिन बाकी दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस केमुताबिक लोको पायलट ने पुलिस को जो मेमो भेजा है, उसमें वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रेन से कटने की बात लिखी है।

डीसीपी रूरल जोन डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना प्राप्त हुई की कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवकों द्वारा रील बनाई जा रही है। तभी तेज रफ्तार पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ट्विटर पर एलन मस्क को बदलाव की दे रहे सलाह

Read Next

मैं किसी भाषा का विरोधी नहीं, मगर अपनी मातृभाषा को जिंदा रखना होगा: अमित शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com