महायुति की जीत ने विपक्ष के सपने को किया चकनाचूर, उद्धव ठाकरे को जनता ने दिखाया सही स्‍थान : अमित शाह

शिरडी । महाराष्ट्र भाजपा की शिरडी में दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय देवेंद्र फडणवीस को दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत ने विपक्ष के सत्ता में आने के सपने को चकनाचूर कर दिया। बड़ी संख्या में हमारे कार्यकर्ता विधायक और मंत्री बने। हमारे सहयोगी दल शिवसेना और एनसीपी ने भी जीत हासिल की।

महाराष्ट्र की जीत कई मायनों में खास है। ​​महाराष्ट्र की जनता ने शरद पवार को सबक सिखाया और उद्धव ठाकरे की विश्वासघात की राजनीति का बदला लिया। 2019 में हमें धोखा देने वाले, हमारी विचारधारा और बाला साहेब ठाकरे के सिद्धांतों को त्यागने वाले, झूठ और धोखे से मुख्यमंत्री बनने वाले उद्धव ठाकरे को जनता ने उन्हें उनकी सही जगह दिखा दिया है। महाराष्ट्र के लोगों ने तय कर लिया है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है और अजीत पवार की एनसीपी असली एनसीपी है।

अमित शाह ने आगे कहा कि 1978 से 2024 तक महाराष्ट्र ने अस्थिर राजनीति का प्रभुत्व देखा। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में अस्थिरता के इस युग को समाप्त किया गया, जिससे स्थिर और मजबूत सरकार का मार्ग प्रशस्त हुआ। हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को लेकर संकल्पित है।

हमने 2014 से 2024 तक इस देश के लोगों से अनगिनत वादे किए और हर वादे पूरा किया। कल ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा हुआ। 500 साल से अधिक समय तक रामलला तंबू में विराजमान रहे, लेकिन पीएम मोदी ने मंदिर बनाने का वादा पूरा किया। हमने आर्टिकल 370 हटा दिया, इस देश से आतंकवाद खत्म कर दिया और मैं आज गर्व से कहता हूं तक 31 मार्च 2026 हम इस देश से नक्सलवाद को हमेशा-हमेशा के लिए मिटा देंगे।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की स्थिति क्या है? मुंबई में बीएमसी चुनाव नजदीक आ रहे हैं, जहां पहले साथ मिलकर लड़ने वाली शिवसेना और कांग्रेस अब अलग-अलग हैं। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही है, बिहार में भी लालू प्रसाद यादव बेचैन दिख रहे हैं। यह एक अहंकारी गठबंधन है और यह टूटने लगा है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

उत्तराखंड : पौड़ी में अनियंत्रित बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, पांच की मौत 15 घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com