आज के दिन हुई थी जापान के पूर्व पीएम की हत्या, शिंजो आबे और पीएम मोदी के बीच ऐसे थे संबंध

नई दिल्ली । दो साल पहले 8 जुलाई को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की नारा शहर में हत्या कर दी गई थी, जब वह एक रैली को संबोधित कर रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने आबे की हत्या पर दुख भी जताया था।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व पीएम आबे की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों के बीच मित्रता तब हुई थी, तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। नरेंद्र मोदी ने सीएम रहते हुए भारत-जापान के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने का काम किया। इसके बाद जब 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने सबसे पहले जापान के पूर्व पीएम को अपना इंटरनेशनल दोस्‍त बनाया।

इसी बीच ‘मोदी आर्काइव’ नाम के एक्स सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी और जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की कुछ पुरानी फोटो शेयर की गई है। फोटो साल 2007 की है, जब पहली बार तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे की मुलाकात हुई थी। इसके अलावा फोटो में देखा जा सकता है कि 2017 में पीएम मोदी ने आबे को लोकप्रिय रेडियो शो ‘मन की बात’ पर आधारित एक पुस्तक भी भेंट की थी।

नरेंद्र मोदी साल 2012 में जापान के दौरे पर गए थे। हालांकि, उस वक्त शिंजो आबे जापान के प्रधानमंत्री नहीं थे। लेकिन, उस दौरान नरेंद्र मोदी ने आबे से मुलाकात की थी। कुछ समय बाद शिंजो आबे फिर से जापान के प्रधानमंत्री बने, तब नरेंद्र मोदी ने उन्हें टेलीफोन के जरिए बधाई दी थी। साल 2014 में गणतंत्र दिवस के अवसर आबे मुख्य अतिथि के तौर पर हिंदुस्तान आए थे। हालांकि, प्रोटोकॉल के चलते वह गुजरात नहीं जा पाए थे। ऐसे में नरेंद्र मोदी अपने दोस्त से मिलने राजधानी दिल्ली खुद आ गए थे।

2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अगस्त-सितंबर माह में जापान के दौरे पर गए थे। जहां पीएम मोदी का शाही महल में शानदार तरीके से स्वागत किया गया। भारत और जापान की दोस्ती की खास तस्वीर पूरी दुनिया के सामने उस वक्त आई, जब दिसंबर 2015 में तत्कालीन जापान के पीएम आबे भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। जहां दोनों नेताओं ने दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की और गंगा आरती में शामिल हुए थे। उस वक्त दोनों नेताओं की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल भी हुई थी। इसके बाद 2017 में शिंजो आबे फिर से भारत दौरे पर पहुंचे थे। पीएम मोदी खुद उनकी अगवानी करने अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे।

इसके अलावा भारत को जापान द्वारा बुलेट ट्रेन की सौगात देने के ठीक अगले दिन दोनों नेताओं ने गुजरात में रोड शो भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंका था। इतना ही नहीं कोविड महामारी के दौरान जापान ने भारत को हरसंभव मदद देने का भी ऐलान किया था।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

कर्नाटक में डेंगू का कहर, बेंगलुरु में सात लोगों की मौत; स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने जारी किए दिशा-निर्देश

Read Next

हिट-एंड-रन : जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, किसी को नहीं मिलेगी छूट : एकनाथ शिंदे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com