राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे की वजह से लगातार दूसरे दिन ठप रही

नई दिल्ली: राज्यसभा में पेगासस जासूसी मामले की जांच को लेकर विपक्ष का हंगामा शुक्रवार को भी देखने को मिला और लगातार दूसरे दिन राज्यसभा का कामकाज ठप हो गया। जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एक बयान देना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। उप नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने हस्तक्षेप किया कि संबंधित मंत्री पहले ही एक बयान दे चुके हैं।

हंगामे के बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले निलंबित सांसद शांतनु सेन ने सदन से हटने से इनकार कर दिया और उपसभापति ने राज्यसभा को दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

सदन को पहले 12 बजे तक और फिर दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित किया गया था।

उपसभापति हरिवंश ने सांसद से सदन से हटने की अपील की, मगर सेन ने इस सलाह पर ध्यान नहीं दिया और नियम के अनुसार यदि निलंबित सदस्य सदन में रहता है तो कोई कार्य नहीं किया जा सकता है।

तृणमूल सांसद शांतनु सेन को शुक्रवार को राज्यसभा में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से कागजात छीनने के एक दिन बाद पूरे मानसून सत्र के के लिए निलंबित कर दिया गया है।

सदन के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उन्हें सदन से हटने और सदन को चलने देने के लिए कहा।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने सत्र के शेष भाग के लिए शांतनु सेन के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव पेश किया।

वहीं दूसरी ओर तृणमूल के सुखेंदु शेखर रॉय ने व्यवस्था का मुद्दा उठाया कि यह कामकाज की सूची में नहीं था, मगर सभापति ने कहा कि उन्होंने इसकी अनुमति दी थी।

–आईएएनएस

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भोजपुरी के स्टार लगाएंगे हंसी का तड़का, खोलेंगे एक-दूसरे की पोल

मुंबई । 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 में इस बार हंसी का डबल डोज देने के लिए भोजपुरी के तीन बड़े स्टार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। शो...

‘मेरा नाम जोकर’ से लेकर पठान तक’, इन फिल्मों में फिल्माई गई रूस की अलग-अलग लोकेशन

मुंबई । हिंदी सिनेमा और रूस के बीच एक पुराना सांस्कृतिक संबंध है, जो हर साल मजबूत होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों के साथ-साथ...

राजनीति अब अर्थव्यवस्था पर हावी, बदल रही वैश्विक व्यवस्था: एस. जयशंकर

कोलकाता । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि आज के समय में राजनीति अर्थव्यवस्था पर हावी हो रही है। उन्होंने आईआईएम कोलकाता के जोका कैंपस में उन्हें...

नितेश राणे ने जीएसटी रिफॉर्म को सराहा, बोले- जनता आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगी

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने जीएसटी की नई दरों के लागू होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री का...

जीएसटी दरों में कटौती से आतिथ्य, परिवहन और सांस्कृतिक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा

नई दिल्ली । नई जीएसटी दरें देश के पर्यटन क्षेत्र को और अधिक किफायती बनाएंगी, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ाएंगी और कारीगरों एवं सांस्कृतिक उद्योगों को बढ़ावा देंगी। यह...

यूएस के एच-1बी वीजा पर विदेश मंत्रालय की आई पहली प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के नियम सख्त कर दिए। यूएस के एच-1बी वीजा पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय...

भारत पीपीपी में 2038 तक बन सकती है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : रिपोर्ट

नई दिल्ली । क्रय शक्ति समता (पीपीपी) में भारत 2038 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी...

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए ‘अब्बा-डब्बा-जब्बा’

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में...

रियलमी ने ‘रियलमी 15 सीरीज’ को ‘लिव फॉर रियल’ पोस्टर के साथ किया टीज, लॉन्च से पहले दी अटकलों को हवा

नई दिल्ली । ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड रियलमी ने भारत में अपने रियलमी 15 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले एक नया टीजर जारी किया है, जो ऑनलाइन काफी सुर्खियां बटोर...

संभल के चंदौसी में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, स्कूल में ‘कुर्बानी’ का खुलासा

चंदौसी (संभल) । चंदौसी के लक्ष्मणगंज स्थित वारसी नगर में शनिवार को प्रशासनिक हलचल तेज रही, जब एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी भारी पुलिस बल के साथ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली : विश्वास सारंग

भोपाल । देश की अर्थव्यवस्था में आ रहे सुधार और दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर मध्य प्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि प्रधानमंत्री...

पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का केंद्र, ध्यान भटकाने के लिए ले रहा भारत का नाम : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बलूचिस्तान की घटनाओं के संबंध में पाकिस्तान के तमाम आरोपों को खारिज कर दिया। मंत्रालय द्वारा जारी संक्षिप्त...

editors

Read Previous

प्रेडो कास्टिलो पेरू के राष्ट्रपति निर्वाचित

Read Next

गांगुली ने लॉर्ड्स वापसी पर लिखा दिल को छू लेने वाला संदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com