सुखबीर बादल पहुंचे तख्त श्री केसगढ़ साहब, आज सजा का तीसरा दिन, बढ़ाई गई सुरक्षा

अमृतसर । शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की सजा का आज तीसरा दिन है। बुधवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद भी उनकी सजा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

वह तख्त श्री केसगढ़ साहब सेवा करने पहुंचे। वो यहां सुबह 9 बजे से ही सेवा कर रहे हैं। वे श्री केसगढ़ साहिब में सेवादार की पोशाक पहने, हाथों में भाला थामे और गले में तख्ती लटका कर इस सेवा को निभा रहे हैं।

गुरुद्वारे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां लगभग 400 पुलिस कर्मी ओर एसजीपीसी की टास्क फोर्स तैनात है। गुरुद्वारे में घट रही सभी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

4 दिसंबर को सुखबीर सिंह बादल पर सेवा के दौरान फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में वो बाल-बाल बच गए थे। हमलावर नारायण सिंह चौरा को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

इसके बाद तमाम तरह के उठ रहे सवालों के बीच पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया था, “यह हमारी पुलिस अलर्टनस का नतीजा ही है कि सुखबीर सिंह बादल की जान बच गई।”

उन्होंने कहा था, “सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद हमने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। एक एआईजी, दो एसपी, दो डीएसपी सहित पौने 200 पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिया गया।”

उन्होंने आगे कहा था, “यहां पर मैं एक बात बताना चाहूंगा कि हमारे मुलाजिम यशपाल सिंह ने सबसे पहले नारायण सिंह चौरा को नोटिस किया था। नारायण सिंह चौरा इससे पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है।”

भुल्लर के एक बयान से अकाली दल के नेता काफी नाराज भी हो गए थे। भुल्लर ने कहा था कि यह हमला कहीं सुखबीर सिंह बादल का सहानुभूति बटोरने का कोई तरीका तो नहीं?

इस पर अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने नाराजगी जाहिर की थी।

–आईएएनएस

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में अप्रैल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष...

‘कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून । देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट...

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नई दिल्ली । मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का विषय सोमवार को राज्यसभा में उठाया गया। ईरान-इजरायल युद्ध के गंभीर प्रभावों पर बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

‘ममता बनर्जी दे रहीं लोगों को धमकी, टीएमसी ने हाईजैक किया चुनाव’, इलेक्शन कमीशन से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू,...

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

admin

Read Previous

बिहार : विदेशी पर्यटक भी खींचे चले आ रहे एतिहासिक सोनपुर मेला

Read Next

हैदराबाद: बीआरएस के वरिष्ठ नेता हरीश राव को पुलिस ने गिरफ्तार किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com