स्टालिन मंत्रिमंडल में फेरबदल आज, जेल से जमानत पर रिहा सेंथिल बालाजी की कैबिनेट में एंट्री

चेन्नई । तमिलनाडु की स्टालिन सरकार आज कैबिनेट में बड़ा बदलाव करने वाली है। ‘सनातन’ पर विवादित टिप्पणी करने वाले उनके बेटे और राज्य सरकार में मंत्री रहे उदयनिधि स्टालिन डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। चौंकाने वाला नाम पुझल सेंट्रल जेल में बंद रहे पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी का है जो कैबिनेट में वापसी कर रहे हैं। इनके अलावा डा. गोवी चेझियान, आर राजेंद्रन और एसएम नासर भी मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए हैं।

राजभवन में आज सभी को दोपहर 3.30 बजे सभी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे चौंकाने वाला नाम सेंथिल बालाजी का है। सेंथिल बालाजी को सुप्रीम कोर्ट से 26 सितंबर को ही जमानत मिली है। एक साल पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सेंथिल को गिरफ्तार किया था।

मुख्यमंत्री ने बालाजी को बिजली विभाग आवंटित किया है। 14 जुलाई, 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के समय उनके पास आबकारी विभाग था।। डीएमके सूत्रों के अनुसार सेंथिल बालाजी ने मुख्यमंत्री को आबकारी विभाग में दिलचस्पी न होने की बात बताई। इस वजह से उन्हें बिजली विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी।

दिलचस्प बात यह है कि स्टालिन ने उच्च शिक्षा विभाग गोवी चेझियान को आवंटित किया है। गोवी दलित नेता हैं और डीएमके के मुख्य सचेतक भी हैं। वह हाई प्रोफाइल मंत्री के. पोनमुडी की जगह लेंगे, जिन्हें अपेक्षाकृत महत्वहीन वन विभाग दिया गया है।

उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री के रूप में पदोन्नत किया जाना और साथ ही उन्हें योजना और विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया जाना द्रविड़ प्रमुख पार्टी डीएमके में प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों में से एक है।

उदयनिधि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पुत्र और प्रतिष्ठित द्रविड़ नेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ‘कलैगनार’ करुणानिधि के पोते हैं।

उत्तर सलेम से विधायक आर. राजेंद्रन को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। वो सलेम जिले में डीएमके के एकमात्र विधायक हैं। जिले में कुल 11 विधायक हैं और बाकी सीटें एआईएडीएमके और पीएमके ने जीती हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पहले ही सार्वजनिक तौर पर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। राजेंद्रन को पर्यटन विभाग दिया जाएगा, जो पहले मंत्रिमंडल से हटाए गए के. रामचंद्रन के पास था।

डीएमके के शक्तिशाली मुस्लिम नेता एस.एम. नासर एक अन्य मुस्लिम नेता गिंगी के. मस्थान की जगह लेंगे, जिन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

नासर को अल्पसंख्यक विभाग दिया जाएगा, जो मस्थान के पास था।

चेन्नई स्थित एक कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर और राजनीतिक टिप्पणीकार आर. प्रभुदास ने आईएएनएस से कहा, “स्टालिन ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है और इसमें तीन कारक महत्वपूर्ण हैं। उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाया जाना, सेंथिल बालाजी को 471 दिनों की जेल की सजा के बाद मंत्रिमंडल में वापस लाना और राजनीतिक रूप से कद्दावर नेता के. पोनमुडी की जगह उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में गोवी चेझियान को शामिल करना।”

उन्होंने आगे कहा कि उदयनिधि की पदोन्नति बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह डीएमके में पीढ़ीगत बदलाव और तीसरी पीढ़ी के हाथों में सत्ता के हस्तांतरण का सूचक है।

-आईएएनएस

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

admin

Read Previous

‘वर्ल्ड हार्ट डे’: दुनिया में भारतीयों को सबसे ज्यादा हार्ट अटैक का खतरा

Read Next

इस साल 2020 के बाद सबसे अच्छा रहा मानसून, सामान्य से आठ फीसदी ज्यादा बारिश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com