इस साल 2020 के बाद सबसे अच्छा रहा मानसून, सामान्य से आठ फीसदी ज्यादा बारिश

नई दिल्ली । देश में इस साल मानसून में सामान्य से लगभग आठ फीसदी अधिक बारिश हुई। एक तरफ जहां उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक वर्षा हुई, वहीं पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे देश में 1 जून से 29 सितंबर के बीच औसत बारिश 932.2 मिमी रही। जबकि, दीर्घावधि औसत 865 मिमी है। इस प्रकार यह सामान्य से 7.8 प्रतिशत अधिक है। साल 2020 के बाद यह सबसे अच्छा मानसून रहा है। खासकर पिछले साल सामान्य से कम बारिश के कारण जलाशयों में पानी की कमी इस बार दूर हो गई है।

उल्लेखनीय है कि साल 2023 में देश में मानसून के दौरान सामान्य से 5.6 प्रतिशत कम (820 मिमी) बारिश हुई थी। साल 2022 में यह सामान्य से 6.5 प्रतिशत अधिक और 2021 में 0.4 प्रतिशत अधिक रही थी। वहीं, 2020 में देश में सामान्य से 10.5 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी।

मध्य भारत पर इस बार इंद्रदेव सबसे अधिक मेहरबान रहे। इस हिस्से में 1,165.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य (974.7 मिमी) से 19.6 फीसदी अधिक है।

दक्षिणी प्रायद्वीप में 710 मिमी के औसत की तुलना में 811.4 मिमी बारिश हुई यानी 14.3 प्रतिशत अधिक। वहीं, उत्तर पश्चिमी भारत में 628 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य (586.6 मिमी) से 7.1 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत में 1,175 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1,361.2 मिमी के दीर्घावधि औसत से 13.7 प्रतिशत कम है। इस क्षेत्र में अगस्त (सामान्य से दो फीसदी अधिक) को छोड़कर बाकी तीनों महीने में कमी बनी रही। जून में देश के इस हिस्से में सामान्य से 13.3 प्रतिशत, जुलाई में 23.3 प्रतिशत और सितंबर में अब तक 17.8 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

देश में मानसून का मौसम 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण इन्हीं चार महीनों में सबसे ज्यादा बारिश होती है। कृषि के अलावा जलाशयों में जल भंडारण, जलापूर्ति और भूजल स्तर समेत कई दृष्टिकोणों से मानसून पूरे देश के लिए वरदान है।

केरल में इस साल मानसून सामान्य से दो दिन पहले 29 मई को ही पहुंच गया था। हालांकि, जून में मानसून की रफ्तार बीच में कुछ धीमी रही और उस महीने देश में सामान्य से 10.9 प्रतिशत यानी 147.2 मिमी ही बारिश हुई। जून में बारिश का दीर्घावधि औसत 165.3 मिमी है, लेकिन दक्षिणी प्रायद्वीप को छोड़कर शेष तीनों हिस्सों में कम बारिश होने से औसत कम हो गया।

बाद में रफ्तार पकड़ते हुए 2 जुलाई तक मानसून पूरे देश में पहुंच चुका था। जुलाई, अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश हुई। जुलाई में उत्तर पश्चिमी हिस्से में सामान्य से 14.3 प्रतिशत और पूर्व तथा पूर्वोत्तर में 23.3 प्रतिशत की कमी के बावजूद पूरे देश में सामान्य से नौ फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसमें मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य से क्रमशः 33 फीसदी और 36.5 फीसदी अधिक बारिश का योगदान रहा।

उत्तर पश्चिम में अगस्त में स्थिति में सुधार हुआ और सामान्य से 30 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। मध्य भारत में भी सामान्य से 16.5 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। देश का औसत सामान्य से 15.3 फीसदी अधिक रहा।

सितंबर में भी मध्य भारत में सामान्य से 33 प्रतिशत और उत्तर पश्चिमी भारत में 29.9 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इस कारण देश में सामान्य से 12.5 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल मानसून सीजन के अंत में ला नीनो प्रभाव के कारण ज्यादा बारिश की संभावना है। यही कारण है कि मानसून के वापस लौटने में देरी हो रही है। इसका मतलब है कि देश के कुछ हिस्सों में बारिश का मौसम सामान्य से लंबा खिंच सकता है। आम तौर पर पूरे देश से मानसून 15 अक्टूबर तक वापस लौट जाता है।

–आईएएनएस

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

admin

Read Previous

स्टालिन मंत्रिमंडल में फेरबदल आज, जेल से जमानत पर रिहा सेंथिल बालाजी की कैबिनेट में एंट्री

Read Next

असम में आज 8 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com