सिद्धू ने इमरान खान को कहा ‘बड़ा भाई’- भाजपा ने देश के लिए बताया गंभीर और चिंता का विषय

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को फिर से बड़ा भाई कह कर संबोधित करने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना करते हुए भाजपा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है।

भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा , नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाएं और इमरान खान का महिमामंडन ना करें और पाकिस्तान की स्तुति ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता। आज एक बार फिर वही हुआ। सिद्धू ने इमरान खान को बड़ा भाई कहते हुए कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं। ये करोडों हिंदुस्तानियों के लिए गंभीर और चिंता का विषय है।

सिद्धू के रवैये की आलोचना करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील राज्य है जहां पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठ की कोशिश की जाती है और ऐसे बॉर्डर वाले राज्यों के नेताओं को परिपक्व होना चाहिए। उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना होनी चाहिए और उन्हें यह समझना चाहिए कि देश को लेकर क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है। पात्रा ने कहा कि सिद्धू देश के लिए सही और फिट नहीं है और पंजाब जैसा महान राज्य उनसे कहीं बेहतर नेता डिजर्व करता है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पात्रा ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस का डिजाइन है। सलमान खुर्शीद , राशिद अल्वी मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी जैसे कांग्रेस नेता हिंदू और हिंदुत्व के खिलाफ बोलते हैं और उधर सिद्धू पाकिस्तान के पक्ष में बयान देते हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी एक जैसी भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कहने पर ही सिद्धू इमरान खान को बड़ा भाई बोल रहे हैं।

कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हिंदू में कांग्रेस को बोको हराम और आईएसआईएस दिखता है, जबकि इमरान खान में उन्हें भाईजान दिखता है।

–आईएएनएस

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

editors

Read Previous

सलमान ने ‘टाइगर 3’ के सेट से ‘भतीजे’ निर्वाण के साथ शेयर की तस्वीर

Read Next

नीतीश के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘बिहार में काम करना आसान नहीं, चार विचारधाराओं की एक साथ लड़ाई’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com