नीतीश के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘बिहार में काम करना आसान नहीं, चार विचारधाराओं की एक साथ लड़ाई’

औरंगाबाद (बिहार), 2 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में ‘बडे भाई’ की भूमिका में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्य के मंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि गठबंधन में काम करना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार में बहुत कुछ सहना भी पड़ता है। बिहार के औरंगाबद में रविवार को पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश हो या मध्य प्रदेश हो वहां हमारा नेतृत्व है, झारखंड में भी जब सरकार थी तब नेतृत्व था, लेकिन बिहार में हम गठबंधन में हैं। जब आपका नेतृत्व होता है तो बहुत काम आसान हो जाता है। यहां स्वतंत्र सरकार नहीं है। यहां गठबंधन में काम करना आसान नहीं होता। यहां काम करना चुनौतीपूर्ण भरा है।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में हम लोगों के लिए काम करना बहुत चैलेंजिंग है।

उन्होंने कहा, “बिहार में काम करना, बिहार की सरकार के साथ काम करना क्योंकि दो नहीं चार-चार विचारधाराओं से एक साथ लड़ना पड़ता है। जदयू के साथ या ‘हम’ या ‘वीआईपी’ के साथ सभी चार तरह की पार्टियों के गठबांन की सरकार चल रही है, ऐसी परिस्थिति में बहुत सी चीजों को सहना भी पड़ता है।”

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल चौधरी का दर्द यहीं भर नहीं दिखाई दिया। उन्हें इसका भी अफसोस है कि भाजपा के पास ज्यादा सीट होने के बावजूद नीतीश कुमार का नेतृत्व है।

बिहार पंचायती राज विभाग के मंत्री चौधरी ने आगे कहा, “नीतीश जी की जदयू 43 सीट कर जीत कर आए और हम 74 सीट जीतकर भी आए । इसके बावजूद तब भी हमने उनको मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार किया। ये कोई नई बात नहीं है, जब नीतीश जी 37 सीट जीतकर आए थे 2000 में और 68-69 सीट जीतकर भाजपा आई थी तब भी नीतीश जी को मुख्यमंत्री को इस पार्टी ने माना था, क्योंकि इस पार्टी को पूरी तरह सम्मुख बनाने की जरूरत थी।”

उल्लेखनीय है कि बिहार राजग में भाजपा और जदयू के अलावे हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल है। चौधरी के इस बयान के बाद अब तय है कि इस बयान के कई मायने निकाले जाएंगे और राज्य में सियासत अब गर्म होगी।

–आईएएनएस

यूक्रेन में युद्ध का अंत बहुत करीब : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की संभावना अब काफी करीब दिखाई दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि...

कुवैत में घुसपैठ के आरोप को ईरान ने बताया ‘बेबुनियाद और अस्वीकार्य’

तेहरान । ईरान ने कुवैत के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है जिसमें उसने कहा था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के कुछ सदस्यों ने कुवैती इलाके में...

कराची में पाबंदियों के बावजूद ‘औरत मार्च’ में जुटी भीड़, अध‍िकारों को लेकर उठाई आवाज

कराची । पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से कराची में 'औरत मार्च' पर पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद, सैकड़ों लोग सी-व्यू पर इकट्ठा हुए, ताकि उन मुद्दों पर आवाज उठाई जा...

तमिलनाडु : विजय सरकार ने ज्योतिषी की ओएसडी के तौर पर नियुक्ति रद्द की

चेन्नई । नवगठित 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निजी ज्योतिषी, रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल की,...

अफ्रीका सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने किया हंतावायरस के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान

अदीस अबाबा । अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने और हंतावायरस निगरानी उपायों को...

कैद में पाकिस्तान के पूर्व पीएम, बहनों को भाई इमरान खान से मिलने की फिर नहीं मिली इजाजत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व वजीर-ए आजम (प्रधानमंत्री) और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों को एक बार फिर पुलिस ने मिलने...

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती दिखा रही है। उन्होंने...

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच चीन पर खाद और अनाज की जमाखोरी का आरोप : रिपोर्ट

नई दिल्ली । विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा क‍ि चीन को अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए वैश्विक खाद्य और उर्वरक संकट को कम करने...

पाकिस्तान: केपी में धमाका, 7 की मौत और 23 घायल

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित लक्की मरवत की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के डर से नहीं उबरी मुनीर की सेना: दिया विवादित बयान, मानवाधिकार संगठन ने लताड़ा

क्वेटा । ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत से करारी शिकस्त खा चुके पाकिस्तान का दर्द अब भी हरा है। यही वजह है कि भारतीय सेना की जाबांजी की कहानी कहते...

संघर्ष खत्म होने के बाद इंटरनेट सेवा होगी शुरू: ईरान

तेहरान । ईरान की सरकार ने कहा है कि संघर्ष समाप्त होने के बाद देश में इंटरनेट सेवा सामान्य कर दी जाएगी। इस बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट को 74...

सैन्य उपलब्धियों को कूटनीति के जरिए और मजबूत करने की जरूरत: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि वो क्षेत्रीय तनाव से निपटने के लिए कूटनीतिक तरीकों को अपनाने में यकीन रखते हैं। उन्होंने 'सम्मान और राष्ट्रीय...

editors

Read Previous

सिद्धू ने इमरान खान को कहा ‘बड़ा भाई’- भाजपा ने देश के लिए बताया गंभीर और चिंता का विषय

Read Next

गुरुग्राम में आधी रात के बाद शराब, फ्लेवर हुक्का परोसने पर 5 गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com