गहना वशिष्ठ से सात घंटे हुई पूछताछ, राज कुंद्रा और हॉटशॉट ऐप को लेकर दिए अहम बयान

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को सात घंटे तक पूछताछ की। हॉटशॉट ऐप से जुड़े मामले में गहना के खिलाफ जांच चल रही है, जो कथित रूप से अश्लील सामग्री अपलोड करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पूछताछ के बाद गहना वशिष्ठ ने ईडी कार्यालय के बाहर मीडिया को बताया कि उन्हें मंगलवार को एक बार फिर पेश होने के लिए कहा गया है।

गहना वशिष्ठ ने बताया कि ईडी ने सबसे पूछा कि उन्होंने हॉटशॉट के लिए कौन-कौन सी फिल्में बनाई हैं और इसके बदले उन्हें कितने पैसे मिले। गहना ने बताया कि उन्हें हॉटशॉट ऐप के जरिए जो पेमेंट्स मिलती थीं, वह जीबीपी (ब्रिटिश पाउंड) में होती थी, जिसे बाद में भारतीय रुपये में कन्वर्ट करवा लिया जाता था। उन्होंने इस दौरान यह भी साफ किया कि उनका संपर्क उमेश कामत के जरिए था और उनका कोई सीधा संपर्क राज कुंद्रा से नहीं था।

गहना ने बताया कि उन्हें हमेशा से यही बताया गया था कि हॉटशॉट का ऐप राज कुंद्रा का था, लेकिन वह खुद राज कुंद्रा से सिर्फ एक बार जनवरी 2021 में मिली थीं। उन्होंने कहा कि हॉटशॉट ऐप के ऑफिस में एक बार उन्होंने राज कुंद्रा के परिवार की तस्वीरें देखी थीं और वहीं पर “वियान इंडस्ट्रीज” का नाम भी लिखा हुआ था, जिससे यह अंदाजा लगता है कि यह ऐप राज कुंद्रा की कंपनी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका राज कुंद्रा के साथ कोई व्यक्तिगत संपर्क नहीं था।

गहना ने हॉटशॉट ऐप पर फिल्मों के निर्माण के लिए भुगतान के बारे में बताया कि हर फिल्म के लिए तीन लाख रुपये मिलते थे, जिसमें से 1.50 लाख रुपये एडवांस होते थे और बाकी 1.50 लाख रुपये फिल्म के बाद मिलते थे। अगर फिल्म में बड़ी हीरोइन होती थी, तो उमेश कामत ज्यादा पैसे देता था, जिसे वह सीधे कलाकारों को देता था। उन्होंने बताया कि हॉटशॉट ऐप का ऑफिस लंदन में था और वहां से फिल्में अपलोड की जाती थीं। पेमेंट के रूप में उन्हें पाउंड में पैसे मिलते थे, जिसे वह रुपये में बदलवाती थीं।

–आईएएनएस

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र : कुर्ला में बस हादसे में तीन की मौत, 17 घायल

Read Next

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री ओलिविया वाइल्ड के साथ रेड कार्पेट पर चले रणबीर कपूर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com