सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी, 20 हजार छात्रों ने 30 विषयों में किया शत प्रतिशत स्कोर

नई दिल्ली : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ली गई इन परीक्षाओं में लगभग 20 हजार छात्रों ने 30 विषयों में 100 प्रतिशत स्कोर किया है। 100 प्रतिशत स्कोर करने वाले सबसे अधिक अंग्रेजी में परीक्षार्थियों की है, जिनकी संख्या 8,236 है। परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि इन परीक्षाओं में सबसे अधिक 2,92,589 छात्र उत्तर प्रदेश से शामिल हुए, दूसरे स्थान पर दिल्ली के 1,86,405 छात्र हैं। वही सबसे कम मेघालय के केवल केवल 583 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। सीयूईटी यूजी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। छात्र यहां से अपने रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा अगले केवल अगले 90 दिन तक रहेगी। वेबसाइट पर परीक्षा का रिजल्ट 90 दिन तक उपलब्ध रहेगा।

वहीं सौ प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों की बात की जाए तो अंग्रेजी के बाद सबसे अधिक 2,065 छात्रों ने राजनीति विज्ञान- 1,669 छात्रों ने बिजनेस स्टडीज- 1,324 बायोलॉजी और 1,188 छात्रों ने इकोनॉमिक्स में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

देशभर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 91 विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए यह परीक्षा ली गई थी। अब जब सीयूईटी यूजी के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं तो इसके आधार पर विभिन्न विश्वविद्यालय और कॉलेज अपनी कट ऑफ लिस्ट तैयार करेंगे। इसके आधार पर ही छात्र इन शिक्षण संस्थानों में दाखिला हासिल कर सकेंगे। गौरतलब है विभिन्न अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनने के इच्छुक छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे।

सीयूईटी (यूजी) 2022 का छठा और अंतिम चरण 30 अगस्त को पूरा हो गया था। परीक्षाओं का पहला चरण बीते माह 15 जुलाई से शुरू हुआ था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि सभी छह चरणों की इस परीक्षा के लिए कुल 14.90 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। पूरे देश में इन परीक्षाओं के दौरान छात्रों की उपस्थिति लगभग 60 प्रतिशत रही है। सीयूईटी (यूजी) की परीक्षा भारत के बाहर मस्कट, रियाद, दुबई, मनामा, दोहा, काठमांडू, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत जैसे विदेशी शहरों में भी आयोजित की गई थी। भारत में यह 239 शहरों के 444 परीक्षा केंद्रों में यह टेस्ट आयोजित किया गया।

दिल्ली विश्वविद्यालय समेत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इस बार दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) स्कोर के माध्यम से ही होने हैं। गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय विश्वविद्यालय है और यहां इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत लगभग 80 विभाग हैं। इनमें स्नातकोत्तर डिग्री, पीएचडी, सर्टिफिकेट कोर्स, डिग्री कोर्स आदि कराए जाते हैं। इसी तरह से दिल्ली विश्वविद्यालय में तकरीबन 79 कॉलेज हैं, जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है। इन कॉलेजों व विभागों में हर साल स्नातक स्तर पर विज्ञान, वाणिज्य व मानविकी विषयों में 70 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश होते हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि सभी कॉलेजों में दाखिले केवल सीयूईटी के स्कोर के आधार पर होंगे।

अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की बात की जाए तो जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2022-23 से कई स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) को लागू करने का फैसला किया है। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज को भी सीयूईटी के आधार पर ही दाखिला प्रक्रिया अपनाने के आदेश दिए हैं।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

शराब घोटाला : ईडी को सत्येंद्र जैन से जेल में पूछताछ की अनुमति

Read Next

वंदे भारत और तेजस की टाइमिंग अंतराल कम होने को लेकर आईआरसीटीसी ने जताई चिंता : सूत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com