राकेश अस्थाना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

नई दिल्ली: केंद्र द्वारा पूर्व केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किए जाने के एक दिन बाद 1984 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी अस्थाना ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। अस्थाना बुधवार सुबह पुलिस मुख्यालय पहुंचे और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यभार संभाला।

उनके आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

एक आदेश में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त बनाए जाने को लेकर बयान जारी किया था।

मंत्रालय ने कहा था, बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल राकेश अस्थाना को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया जाता है। सक्षम प्राधिकारी ने आईटीबीपी के डायरेक्टर जनरल एस. एस. देसवाल को बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल पद का अतिरिक्त कार्यभार देने की स्वीकृति दी है। वे इस पद के लिए योग्य अधिकारी के मिलने या अगले आदेश तक ये पदभार संभालेंगे।

मंत्रालय ने आगे कहा कि राकेश अस्थाना को तुरंत रिलीव (कार्यमुक्त) करने का अनुरोध किया जाता है, ताकि वे दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में जॉइन कर सकें।

अस्थाना 31 जुलाई, 2022 तक एक वर्ष की अवधि के लिए दिल्ली पुलिस प्रमुख रहेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 जुलाई थी, जिसे जनहित में विशेष मामले के रूप में माननेत हुए एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।

अस्थाना ने वडोदरा शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में भी काम किया था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थे।

बता दें कि जून के अंत में पुलिस आयुक्त पद से एस. एन. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

1984 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी अस्थाना वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के प्रमुख का पद संभाल रहे थे।

अक्टूबर 2018 में, तत्कालीन सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक अस्थाना के बीच लड़ाई सार्वजनिक हो गई थी, जिसके कारण सरकार ने मामले में हस्तक्षेप किया और दोनों अधिकारियों को एजेंसी से स्थानांतरित कर दिया।

एनसीबी के महानिदेशक के रूप में अस्थाना ड्रग्स की बरामदगी में सबसे आगे रहे हैं और उन्होंने मुंबई फिल्म उद्योग में कोकीन और सिंथेटिक दवाओं की आमद की जांच के निर्देश भी जारी किए हुए हैं।

उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स एंगल में एनसीबी जांच का भी नेतृत्व किया है।

डीजी बीएसएफ के रूप में, अस्थाना ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सुरंगों का पता लगाते हुए सीमाओं को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए बल की बेहतरीन कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाया है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 177 रनों का लक्ष्य

Read Next

नासा, स्पेसएक्स ने आईएसएस मिशन पर 4 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com