बिहार में जातीय जनगणना को लेकर राजनीतिक दल चल रहे ‘सियासी चाल’!

पटना: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर सियासत गर्म है। जातीय जनगणना कराए जाने को लेकर जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं, “जाति के आधार पर जनगणना एक बार तो की ही जानी चाहिए। इससे सरकार को दलितों के अलावा अन्य गरीबों की पहचान करने और उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनाने में सुविधा होगी।”

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि जाति आधारित जनगणना से दलितों के अलावा अन्य गरीबों के लिए भी कल्याणकारी योजनाएं बनाने से बिहार सरकार को मदद मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार करने का भी अनुरोध किया है।

इधर, राजद इस मुद्दे को और हवा देने तथा नीतीश कुमार को घेरने में जुटी है। राजद के नेता तेजस्वी यादव का कहना है, “हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विधानसभा की एक कमिटी बने और जातिगत आधार पर जनगणना के लिए प्रधानमंत्री से कमिटी बात करे। इसके बाद भी अगर केंद्र सरकार इस पर विचार नहीं करती है तो राज्य सरकार अपने खर्चे पर जातिगत जनगणना कराए। ”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश दुविधा से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषक मणिकांत ठाकुर भी कहते हैं, “यह मांग विशुद्ध रूप से राजनीतिक है। सभी राजनीतिक दल अपनी वोट बैंक की चिंता कर रहे हैं। जातीय जनगणना की मांग करने वालों का तर्क है कि जाति आधारित जनगणना से दलितों के अलावा अन्य गरीबों के लिए भी कल्याणकारी योजनाएं बनाने में सरकार को मदद मिलेगी, तो क्या बिना जनगणना के सामान्य ²ष्टि से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा सकता है।”

ठाकुर कहते हैं कि कई राजनीतिक दल इस मुद्दे को लेकर विवाद भी बढ़ाना चाहते हैं, जिससे कुछ लाभ उठाया जा सके।

बीबीसी के संवाददाता रहे ठाकुर कहते हैं, “जातीय जनगणना की मांग वही कर रहे हैं, जिसमें उन्हें लाभ मिल रहा है । वे लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जिन्हें इससे नुकसान दिखता है। इन्हें लोगों को बुनियादी सुविधा देने की चिंता नहीं है बल्कि इन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है।”

बिहार में जातीय जनगणना को लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी मुखर है। हम के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कहते हैं, “देश के विकास के लिए जाति आधारित जनगणना आवश्यक है, पता तो लगे कि किसकी कितनी जनसंख्या है और कितनी भागीदारी है।”

इस बीच, कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने वाले हैं। अब देखना होगा कि इस मुलाकात के बाद क्या बातें निकल कर आती हैं।

–आईएएनएस

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

editors

Read Previous

महिला का चुंबन लेने के बाद तमिलनाडु का सिपाही निलंबित

Read Next

बिहार एटीएस ने गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप में आरोपी सेना के जवान को दबोचा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com