पुलिस ने पिता-पुत्र को शराब तस्करी मामले में फसाने की धमकी दी

पटना: बिहार के शराबबंदी कानून का अक्सर पुलिस अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए दुरुपयोग करते हैं। ऐसी ही एक घटना गोपालगंज जिले की है जहां एक सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी ने एक शख्स और उसके पिता को शराब तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी दी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ललन सिंह नाम के पुलिस अफसर और व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हुआ।

गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कहा, “जिले के एक अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस मामले की जांच की जा रही है। हमने इस मामले की जांच के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारी नरेश पासवान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। अगर कथित अधिकारी जांच के बाद दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

ललन सिंह गोपालगंज के जाधोपुर थाने में तैनात है।

वायरल वीडियो में वह कथित तौर पर राजू बाबू नाम के एक दलाल से बात कर रहा है। दूसरा शख्स कह रहा है कि वह राणा सिंह और उसके पिता को ललन सिंह के सामने जाधोपुर थाने में बातचीत के लिए पेश कर देगा।

सिंह ने जवाब में कहा, “उन्हें पुलिस थाने न ले जाएं वरना वह उन्हें सलाखों के पीछे डाल देंगे।”

सिंह ने वायरल ऑडियो में राजू बाबू के साथ बातचीत करते हुए कहा, “मैं हरिहरपुर गांव में पिता-पुत्र की जोड़ी के घर गया लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। मैं एक-दो दिन में शराब जब्त कर लूंगा और फिर उन्हें शराब तस्करी के मामले में फंसा दूंगा। उन्होंने सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) की ताकत नहीं देखी है।”

कुछ दिन पहले सिंह जमीन विवाद को सुलझाने के लिए हरिहरपुर गांव गए थे, जिसमें राणा सिंह शिकायतकर्ता हैं।

उनकी कथित तौर पर राणा सिंह के साथ बहस हुई, तब से वह राणा सिंह से नाराज है।

राणा सिंह ने कहा, “ललन सिंह रिश्वत के रूप में 2 लाख रुपये की मांग कर रहा है और मैंने उसे भुगतान करने से इनकार कर दिया था। उसने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है और यह भी कहा है कि वह मुझे और मेरे पिता को शराब तस्करी के मामले में फंसाएगा।”

संपर्क करने पर ललन सिंह ने आरोपों से इनकार किया। ललन ने कहा, “वायरल वीडियो में आवाज मेरी नहीं है। मैं जमीन विवाद मामले को सुलझाने के लिए हरिहरपुर में मौजूद था लेकिन मैंने कभी किसी को धमकी नहीं दी। मेरे खिलाफ लगाया गया आरोप पूरी तरह झूठा है।”

–आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की

नई दिल्ली विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने रविवार को बताया कि उन्हें अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची का फोन आया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में मौजूदा...

ट्रंप का दावा: ईरान के साथ ‘गहरी’ बातचीत जारी, सैन्य ऑपरेशन जारी रखने के दिए संकेत

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली मीडिया से कहा कि अमेरिका, ईरान के साथ संघर्ष विराम कराने के लिए “गंभीर” बातचीत कर रहा है। उन्होंने यह...

ईरान को लेकर ट्रंप की धमकियों का पूरे अमेरिका में हो रहा है विरोध

पोलिटिको के अनुसार, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मंगलवार ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा-सब एक साथ। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा। उस स्ट्रेट को...

महिला आरक्षण बिल पर मालिनी अवस्थी ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं-यह नारी शक्ति को मजबूती देने वाला फैसला

लखनऊ । गायिका मालिनी अवस्थी ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर महिलाओं को...

केरल और पश्चिम बंगाल में भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है: मजीद मेमन

मुंबई । वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मजीद मेमन ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौतियों...

सीएम नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और...

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ, मेरा एआईएमपीएलबी को समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) विरोध कर रहा है। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते...

editors

Read Previous

वर्ष 2021 को भारी भुगतान के स्वस्थ लाभांश रिटर्न के लिए किया जाएगा याद

Read Next

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारी सिंधु

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com