पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट के साथ छेड़छाड़ , अकाउंट अब सुरक्षित

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी ट्विटर हैंडल से कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी। उनके ट्विटर अकाउंट से बिटकॉइन से जुड़े ट्वीट किए गए, लेकिन अब अकाउंट को सुरक्षित कर लिया गया है। ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक ट्वीट से दी। पीएमओ इंडिया ने एक में ट्वीट लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी। इस मुद्दे को ट्विटर के पास उठाया गया है और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया। एक थोड़े अंतराल के दौरान अकाउंट से छेड़छाड़ की गई, इस दौरान किए गए ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए।”

ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7.3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ट्विटर हैंडल रिस्टोर होने से पहले, मोदी की टाइमलाइन पर एक यूआरएल के साथ एक ट्वीट साझा किया गया जिसमें कहा गया था, “भारत ने अब बिटकॉइन को वैध टेंडर के रूप में स्वीकार कर लिया है, सरकार आधिकारिक रूप से 500 बिटकॉइन खरीदेगी और उसे देश के सभी नागरिकों को बांटेगी।”

कुछ मिनट बाद, एक और ट्वीट पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था, “हां यह अकाउंट जॉन विक ने हैक किया है, हमने पेटीएम मॉल को हैक नहीं किया है।”

ट्विटर के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “हम पीएम कार्यालय के साथ 247 जुड़े हुए हैं, जैसे ही हमें इस गतिविधि के बारे में कुछ पता चलेगा, तो हमारी टीम आवश्यक कदम उठाएगी। हमारी जांच में पता चला है कि उस समय कोई अन्य अकाउंट प्रभावित नहीं हुआ हैं।”

अकाउंट हैक होने के बाद भारत में हैशटेग हैक्ड ट्रेंड करने लगा।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया, ‘गुड मॉर्निग मोदी जी, सब चंगा सी?’

राजनीतिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने ट्वीट किया, “पुष्टि हुई है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था।”

–आईएएनएस

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में अप्रैल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष...

‘कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून । देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट...

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नई दिल्ली । मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का विषय सोमवार को राज्यसभा में उठाया गया। ईरान-इजरायल युद्ध के गंभीर प्रभावों पर बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

‘ममता बनर्जी दे रहीं लोगों को धमकी, टीएमसी ने हाईजैक किया चुनाव’, इलेक्शन कमीशन से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू,...

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

editors

Read Previous

जीएनसीटीडी अधिनियम के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, रोज केवल दिल्ली सरकार के मामलों की सुनवाई करनी होती है?

Read Next

‘हरित’ उत्प्रेरक की नई श्रेणी के लिए जर्मन, अमेरिकी वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com