पीएम मोदी देंगे 6 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, बोले- झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टाटानगर में छह ‘वंदे भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के तेज विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

झारखंड रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “झारखंड के तेज विकास के लिए हम कृतसंकल्प हैं। आज सुबह करीब 10 बजे टाटानगर में छह ‘वंदे भारत’ को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इसके अलावा पीएम आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों से जुड़े कार्यक्रम का भी हिस्सा बनूंगा।”

दरअसल, पीएम मोदी आज झारखंड के जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा वह 21,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें बरहामपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया और हावड़ा-भागलपुर के बीच चलेंगी।

इसके बाद पीएम मोदी जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित एक जनसभा में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री वहां एक रोड शो भी करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड दौरे पर रहेंगे। केंद्र ने पीएम आवास योजना के तहत अस्थायी आश्रयों में रहने वाले 1,13,400 लोगों के लिए घरों को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने पहले ही राज्य सरकार को अपने हिस्से की धनराशि भेज दी है। प्रधानमंत्री उनके घरों के निर्माण के लिए पहली किस्त जारी करेंगे।”

पीएम के झारखंड दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी करीब छह घंटे झारखंड में रहेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 3,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।

–आईएनएस

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान युद्ध के नाम पर चैरिटी स्कैम, जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी गतिविधियों में फंड इस्तेमाल होने का शक

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी हमलों के बीच भारत से डोनेशन की पहल की गई। भारत के लोगों ने ईरान की मदद के लिए इंसानियत के तौर...

झारखंड में बिजली दर बढ़ोतरी पर प्रतुल देवशाह ने उठाए सवाल, कहा- फैसला जनता पर बोझ डालने जैसा

रांची । झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'शर्मनाक' फैसला बताया।...

एलपीजी संकट पर बोले सीएम योगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है,...

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

बंगाल की जनता अपने वोट से ममता बनर्जी को सत्ता से आउट करेगी : रामकृपाल यादव

पटना । पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव...

‘अगर युद्ध जारी रहा तो गंभीर दुष्प्रभाव तय’, पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करना चाहता हूं कि संकट...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

केरल चुनाव: राजीव चंद्रशेखर का नामांकन मंजूर, कांग्रेस पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नामांकन पत्र को मंगलवार को मंजूरी मिल गई, जिससे उनके चुनावी हलफनामे में...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

admin

Read Previous

कांग्रेस देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी, जेएमएम ने उनसे ट्रेनिंग ली : पीएम मोदी

Read Next

मोदी 3.0 : पहले 100 दिनों में तीन लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com