विंटर ओजोन पॉल्यूशन के लिए पेट्रोकेमिकल उद्योग जिम्मेदार : शोध

नई दिल्ली । एक अध्ययन में पाया गया है कि सर्दियों में होने वाला गंभीर ओजोन (ओ3) प्रदूषण (इंटरमिटेंट ओजोन प्रदूषण) स्थानीय पेट्रोकेमिकल उद्योगों से निकलने वाले एल्कीन के कारण हो सकता है जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

हांगकांग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने चीन के लान्झू में सर्दियों के समय ओ 3 प्रदूषण पर ध्यान केंद्रित किया।

पारंपरिक रूप से गर्म मौसम और मजबूत सौर विकिरण से जुड़े, 2018 में जनवरी के ठंडे दिनों में प्रति घंटे इंटरमिटेंट ओजोन प्रदूषण का स्तर 100 भाग प्रति बिलियन से अधिक दर्ज किया गया, जो 121 पीपीबीवी (पार्ट्स प्रति बिलियन) के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।

पर्यावरण विज्ञान और पारिस्थितिकी प्रौद्योगिकी पत्रिका में प्रकाशित शोधपत्र में, शोधकर्ताओं ने उल्लेख किया कि उन्होंने पाया कि “लान्झू में इंटरमिटेंट ओजोन प्रदूषण सर्दियों में बहुत अधिक था।”

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह “आम सहमति के विपरीत है कि ओ3 प्रदूषण मुख्य रूप से गर्म मौसम और मजबूत सौर विकिरण में होता है।”

इस अध्ययन में, वैज्ञानिकों ने एक विशेष प्रकार के कंप्यूटर मॉडल का इस्तेमाल किया। यह मॉडल शहरों में होने वाली वायु प्रदूषण (फोटोकेमिकल धुंध) की स्थिति का पता करता है।

अध्ययन से पता चला कि ओजोन (ओ3) के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका एल्केन ओजोनोलिसिस नामक प्रक्रिया निभाती है।

यह रासायनिक प्रतिक्रिया सूर्य के प्रकाश के बिना होती है। इसमें कुछ विशेष यौगिक बनते हैं (क्रिगी इंटरमीडिएट्स) जो और भी ज्यादा प्रतिक्रियाशील कण (हाइड्रॉक्साइड, हाइड्रोपरॉक्सिल, और कार्बनिक पेरोक्सी रेडिकल) बनाते हैं। इन कणों की वजह से ओजोन (ओ3) बहुत तेजी से बनता है। कुल मिलाकर, इन एपिसोड्स के दौरान लगभग 90% ओजोन का निर्माण इन एल्कीन नामक यौगिकों की वजह से हुआ।

लेखक जिन यांग और यांगज़ोंग जेरेन ने कहा कि यह अध्ययन ओ3 प्रदूषण को समझने के हमारे तरीके पर काम कर सकता है। वहीं यह साबित करता है कि ठण्डे, कम प्रकाश की स्थिति में भी ओ3 निर्माण हो सकता है।

ओजोन प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस लेने में परेशानी आ सकती है, इससे सूजन और जलन हो सकती है। इससे खांसी, सीने में जकड़न और अस्थमा के लक्षण भी बिगड़ सकते हैं।

–आईएएनएस

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

admin

Read Previous

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, महंगाई और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Read Next

मैं जो कर रहा हूं भगवान की प्रेरणा से कर रहा हूं : गौतम अदाणी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com