मैं जो कर रहा हूं भगवान की प्रेरणा से कर रहा हूं : गौतम अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है कि वह आज जो कुछ भी हैं भगवान के आशीर्वाद से हैं जिन्होंने उनका हर काम में मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पैसा और दूसरी व्यक्तिगत जरूरतें उनके लिए उतना मायने नहीं रखती हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन के गवर्निंग बॉडी कमिशन के अध्यक्ष गुरु प्रसाद स्वामी महाराज के साथ बातचीत के दौरान गौतम अदाणी ने कहा, “मैं एक बहुत ही साधारण परिवार से संबंध रखता हूं। हम जिस भी मुकाम पर पहुंच जाएं, कभी-कभी जब मैं अपनी आंखें बंद करता हूं, तो मुझे हमेशा लगता है कि मैं अपनी योग्यता के कारण यहां नहीं पहुंचा हूं। मैं जो भी कर रहा हूं मेरा भगवान यह सुनिश्चित कर रहा है कि मैं वह कर रहा हूं इसलिए, पैसा और आपकी व्यक्तिगत क्षमता की जरूरत की दूसरी चीजें बहुत ही मामूली हैं।”

अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण चेतना सोसायटी (इस्कॉन) और अदाणी समूह ने प्रयागराज में सोमवार से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले में भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए हाथ मिलाया है। महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान दी जाएगी।

अदाणी समूह के चेयरमैन ने कहा कि उनका समूह हमेशा समाज की मदद के लिए आगे आएगा। उन्होंने स्वामी महाराज को बताया, “हम आपकी मदद से समाज की मदद करने के लिए आप पर निर्भर रहेंगे…। यह हमारे लिए भी वास्तव में सौभाग्य और सम्मान की बात होगी। आपके पास लाखों लोगों तक पहुंच वाला एक अद्भुत संगठन और वितरण प्रणाली है।”

इस्कॉन के गवर्निंग बॉडी कमिशन के अध्यक्ष गुरु प्रसाद स्वामी महाराज और अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने इस्कॉन के लिए आपसी सम्मान की भावना व्यक्त की और उसकी प्रशंसा की।

स्वामी महाराज ने ‘शास्त्रों’ में वर्णित जीवन, ऊर्जा, धन और वचन से भगवान की सेवा करने के महत्व पर जोर दिया।

गौतम अदाणी ने इस्कॉन के साथ अपने गहरे जुड़ाव को व्यक्त किया और महाकुंभ 2025 के दौरान प्रसादम प्रदान करने की क्षमता के लिए संस्था की प्रशंसा की।

बाद में उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है! यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में हम इस्कॉन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ आरम्भ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।”

गौतम अदाणी ने कहा कि उन्हें इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिलकर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा, “सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है। सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।”

अदाणी समूह ने गीता प्रेस के साथ भी सहयोग किया है जिसके तहत ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

गौतम अदाणी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, “महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है! यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुंभ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि सनातन साहित्य के माध्यम से 100 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रहे गीता प्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों से मिलकर उन्हें प्रेरणा प्राप्त हुई और गीता प्रेस के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने का सौभाग्य मिला। नि:स्वार्थ सेवा भाव और धर्म एवं संस्कृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना राष्ट्रप्रेम का ही एक रूप है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।

–आईएएनएस

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी से लेकर मिथुन चक्रवर्ती, भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कोलकाता/नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी...

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

पीरियड्स में जरूरी है अतिरिक्त देखभाल और पोषण, जानें कैसा हो आहार

नई दिल्ली । मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोनल उतार-चढ़ाव, खून की कमी और थकान के कारण शरीर को...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

टीएमसी नेताओं पर कार्रवाई कर आयोग ने दिया निष्पक्ष चुनाव का संदेश: अमित मालवीय

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का स्वागत किया। भाजपा का कहना है कि यह...

चुनाव आयोग ने बंगाल में टीएमसी नेताओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, डीजीपी को समीक्षा का निर्देश

कोलकाता । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर गंभीर चिंता...

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी...

admin

Read Previous

विंटर ओजोन पॉल्यूशन के लिए पेट्रोकेमिकल उद्योग जिम्मेदार : शोध

Read Next

महाकुंभ 2025 : कटरा से प्रयागराज के ल‍ि‍ए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com