जजों पर दबाव बनाने का बार एसोसिएशन का प्रयास बर्दाश्त नहीं : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि बार एसोसिएशन और वकील किसी न्यायाधीश के रोस्टर को बदलने के लिए मुख्य न्यायाधीश पर दबाव नहीं बना सकते। जयपुर बार एसोसिएशन द्वारा किए गए बहिष्कार के आह्वान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए न्यायमूर्ति एम. आर. शाह और न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत बार एसोसिएशन के जजों पर दबाव बनाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

पीठ ने जयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को 27 सितंबर, 2021 को बार एसोसिएशन के काम से दूर रहने के प्रस्ताव के साथ ही 27 सितंबर को वास्तव में क्या हुआ, यह बताते हुए एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

जयपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से उपस्थित वकील ने प्रस्तुत किया कि 27 सितंबर, 2021 को कोई हड़ताल नहीं हुई थी, लेकिन एक वकील के लिए सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार करने के कारण मौजूदा न्यायाधीश और वकीलों के बीच कुछ असहमति थी।

इस बात पर जोर देते हुए कि उस दिन कोई हड़ताल नहीं हुई थी, वकील ने कहा कि वास्तव में एक वकील पर हमला हुआ था और उसकी जान को खतरा था। एकल न्यायाधीश को उसके आवेदन को सूचीबद्ध करने के लिए एक आवेदन दिया गया था, जिस पर न्यायाधीश सहमत नहीं थे और कुछ असहमति थी। इस मामले को तब मुख्य न्यायाधीश ने उठाया था। उन्होंने कहा कि मीडिया ने घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया।

इस पर, न्यायमूर्ति शाह ने मौखिक रूप से टिप्पणी करते हुए कहा, “वकील एकल न्यायाधीश के रोस्टर बदलने के लिए अनुरोध कैसे कर सकते हैं। कोई बार एसोसिएशन रोस्टर को बदलने के लिए मुख्य न्यायाधीश पर दबाव नहीं बना सकती। मुख्य न्यायाधीश मास्टर ऑफ रोस्टर हैं।”

पीठ उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हड़ताल के रूप में उच्च न्यायालय की एकल पीठ का बहिष्कार करने के लिए अवमानना नोटिस जारी किया था।

पीठ ने एसोसिएशन के वकील से कहा कि अधिवक्ता और बार एसोसिएशन मुख्य न्यायाधीश को रोस्टर बदलने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। बार एसोसिएशन के वकील ने मामले में तथ्यों को रिकॉर्ड में लाने के लिए जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।

शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को तय की है। मामले को स्थगित करने से पहले पीठ ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा से यह सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में इस घटना की पुनरावृत्ति न हो।

–आईएएनएस

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

editors

Read Previous

जम्मू : माता वैष्णो देवी मंदिर भगदड़ की उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Read Next

फेफड़ों पर असर नहीं होने के कारण ओमिक्रोन ज्यादा घातक नहीं : शोध रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com