नई दिल्ली। नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज यहां कार्यभार संभाल लिया। कुमार ने निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का कार्यकाल समाप्त होने की जगह यह कार्यभार संभाला है। वह देश के 25 में मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए हैं।
गौरतलब है कि 12 मई को इस बारे में सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की थी। कुमार बिहार और झारखंड के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं और उन्हें विभिन्न पदों पर 36 वर्ष तक कार्य करने का अनुभव रहा है। कुमार जब चुनाव आयोग में थे तो उनके कार्यकाल में 6 राज्यों की विधानसभा चुनाव संपन्न कराए गए थे।