नवाब मलिक ने मनी लॉन्ड्रिंग मामला रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में गुहार लगाई

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने अपने खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले और गिरफ्तारी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।

अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 23 फरवरी को गिरफ्तार किए गए मलिक ने अपनी याचिका में अदालत से केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा दर्ज किए गए पीएमएलए मामले को रद्द करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने अपनी याचिका में यह भी उल्लेख किया है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध थी और उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

मलिक तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में है। ईडी ने इस मामले में 18 फरवरी को दाऊद के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में छोटा शकील के सहयोगी सलीम कुरैशी से भी पूछताछ की गई है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी को तीन फरवरी को सूचना मिली थी कि दाऊद इब्राहिम आतंकी फंड जुटा रहा है और लश्कर-ए-तैयबा , जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) तथा अल कायदा (एक्यू) के साथ काम कर रहा है। वह अपने करीबी सहयोगियों के माध्यम से भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

ईडी ने दाऊद के खिलाफ पीएमएलए का मामला दर्ज किया था। एक अन्य मामला उसके भाई इकबाल कासकर, इकबाल मिर्ची और 19 अन्य के खिलाफ भी दर्ज किया गया था। बाद में दोनों मामलों को ईडी ने अपने हाथों में ले लिया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने नौ छापामार अभियानों में दाऊद के सहयोगियों के परिसरों से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे।

छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट ने जांच एजेंसी को बताया कि 2006 में पाकिस्तान यात्रा के दौरान वह छोटा शकील से तीन से चार बार मिला था।

–आईएएनएस

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

editors

Read Previous

यूपी चुनाव में ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम को ले जा रही बस पर हमला, दो गिरफ्तार

Read Next

रूस ने 12 सदस्यों को निष्कासित करने के अमेरिकी फैसले पर खेद व्यक्त किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com