15 लाख से अधिक छात्र देंगे नीट यूजी परीक्षा, फिर से जारी हुए एडमिट कार्ड

नई दिल्ली: देशभर में 12 सितंबर को नीट यूजी 2021 परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। पूरे देश में 15 लाख से अधिक छात्र यह परीक्षाएं देंगे। ऑफलाइन मोड में होने जा रही इन परीक्षाओं का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा से ठीक पहले एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड करने को कहा है। यह एडमिट कार्ड एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। केंद्र सरकार ने इस बार नीट में परीक्षाओं में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू करने का फैसला किया है। साथ ही छात्रों को 13 भारतीय भाषाओं में यह परीक्षा देने की सुविधा प्रदान की गई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश भर में 12 सितंबर को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नीट (यूजी) 2021 परीक्षा आयोजित की जाएंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक 12 सितंबर को नीट परीक्षा केंद्रों में कोरोना रोकथाम के सभी उपाय किए जा रहे हैं।

एनटीए ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड के दूसरे पेज पर पोस्टकार्ड साइज का फोटो चिपकाने की अनिवार्यता थी। इसको लेकर छात्रों ने आपत्ति दर्ज की है और अब एनटीए ने नए एडमिट कार्ड जारी किए हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2021 के लिए छात्रों की वरीयता के आधार पर परीक्षा केंद्रो वाले शहरों की व्यवस्था की है। उम्मीदवारों द्वारा दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर अधिकांश शहर व परीक्षा केंद्र आवंटित किए जा रहे हैं। नीट परीक्षा शहरों में भारत के वह सभी शहर शामिल हैं जिनमें मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

एनटीए ने नीट यूजी 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों वाले शहरों की सूची पहले ही जारी कर चुका है। छात्रों द्वारा मांगी गई वरीयता के आधार पर एनटीए परीक्षा केंद्र के शहर आवंटित किए हैं। अभ्यर्थी नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परीक्षा केंद्र का शहर देख सकते हैं। एनटीए ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्रालय की पहल पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ पहली बार दुबई में भी आयोजित की जाएगी। दुबई स्थित परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन शुरू हो गया था। दुबई में शुरू किए गए इस परीक्षा केंद्र में आवेदन की अंतिम तारीख 6 अगस्त थी। नीट-यूजी परीक्षा दुबई के साथ साथ कुवैत में भी आयोजित करवाई जा रही है।

–आईएएनएस

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

editors

Read Previous

आरटीयू ओपन क्लासिकल शतरंज में संयुक्त दूसरे स्थान पर खिसके सरीन

Read Next

दिल्ली में स्नैचिंग के आरोप में दो बार का ताइक्वांडो गोल्ड मेडलिस्ट गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com