मौलाना अरशद मदनी के बयान से नाराज मंच छोड़ चले गए जैन मुनि लोकेश

नई दिल्ली : जमीअत उलमा ए हिंद के अधिवेशन के तीसरे और आखिरी दिन मौलाना अरशद मदनी के एक बयान से असहमति जताते हुए जैन धर्म के लोकेश मुनि ने स्टेज पर खड़े होकर विरोध जताया और नाराज होकर कई लोग तुरंत स्टेज से उतर कर बाहर चले गए। मौलाना अरशद ने कहा हमारे सबसे पहले नबी आदम हैं, जिन्हे आप मनु कहते हैं। मौलाना ने कहा कि तुम्हारा पूर्वज मनु था यानी आदम था। यानी आदम इस धरती पर आए तो कोई भगवान नहीं था वह किसकी पूजा उपासना करते थे, मनु यानी आदम ओम की पूजा करते थे जिसे हम अल्लाह कहते हैं।

जमीयत ए उलेमा ए हिंद का 34वां अधिवेशन दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रहा है, जिसका रविवार को तीसरा दिन था। जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु भी मौजूद थे। सभी मौलाना और सभी धर्मों के धर्मगुरु एक एक कर अपने विचार और भाषण सबके सामने रख रहे थे। तभी मौलाना अरशद मदनी ने अपने एक बयान में कहा कि मुसलमानों को समझना चाहिए कि अल्लाह ने आखिरी नबी पैगंबर मोहम्मद को अरब में भेजा। अगर वो चाहता तो उनको अमेरिका, स्विट्जरलैंड, अफ्रीका में उतार सकता था। लेकिन उसने अरब की जमीन पर उतारा। इसी तरह पहले नबी आदम को भारत की धरती पर उतारा। अगर वो चाहता तो अफ्रीका, अरब रूस में उतारता लेकिन हमारा विश्वास है कि अदम को उतारने के लिए भारत की जमीन को चुना।

आगे अरशद मदनी ने कहा कि जब मनु यानी आदम धरती पर आए तो कोई भगवान नही था तो मनु यानी आदम ने किसकी पूजा की? मनु यानी आदम ने एक ओम एक अल्लाह की इबादत की पूजा की। आरएसएस सदर कहते हैं कि मुसलमान चाहे तो अपने घर वापसी कर सकते हैं। यानी हिंदू धर्म अपना सकते हैं। ये लोग नासमझ हैं अल्लाह ने इस धरती पर मनु यानी आदम को उतारा है। जिसकी पत्नी हव्वा है जिनको तुम हेमवती कहते हो। ये हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबके पूर्वज हैं।

हमने उनके कदमों के ऊपर सर रखा हुआ है। हम 1400 साल से इस मुल्क में रह रहे हैं, हमें किसी ने नही छेड़ा। हम तुम्हें तुम्हारे पूर्वज बताते हैं तुम्हारे दादा, परदादा, लकड़ दादा, मनु यानी आदम थे। हमने कोई धर्म नहीं बदला। मैं फिरका परस्ती का मुखालिफ हूं, हमें और आपको एक दूसरे का हाथ पकड़कर चलना चाहिए।

मौलाना अरशद मदनी के इस बयान के बाद जैन मुनि लोकेश गुस्सा हो गए और विरोध जताते हुए माइक पर आकर उन्होंने कहा कि हम यहां धार्मिक एकता की बात करने आए थे, भारत की बात करने आए थे, ना कि तुम्हारे धर्म का इतिहास जानने। तुमने भारत की बात तो की नहीं, कौन यहां पहले आया किसके पूर्वज क्या थे? इस पर अगर मैं बहस करने लगा तो बहुत लंबी बहस हो जाएगी। इतना कहकर जैन मुनि लोकेश स्टेज से उतर कर बाहर चले गए।

हालांकि अरशद मदनी ने अपने बयान में यह भी कहा कि सब लोगों को एक साथ मिलकर चलना चाहिए और हमारा नबी हुजूर सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम (मोहम्मद) ने यह संदेश दिया है कि तुम्हारे पड़ोस में किसी भी धर्म जाति या मजहब का इंसान हो, उसकी मदद करनी चाहिए अपने पड़ोसी और किसी भी इंसान से नरमी से पेश आना चाहिए, किसी भी इंसान को तकलीफ नहीं पहुंचानी चाहिए, दुश्मनी नहीं करनी चाहिए, नबी मोहम्मद ने शांति और इंसानियत का संदेश दिया है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत को 5 रन से हराया

Read Next

श्रुति हासन ने की ‘सालार’ की शूटिंग पूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com