ट्रक अटैक के 24 घंटे के अंदर फिर दहला अमेरिका, न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में सामूहिक गोलीबारी

न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में बुधवार देर रात (1 जनवरी) को एक नाइट क्लब में हुई सामूहिक गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई फुटेज में नाइट क्लब के बाहर पुलिस और एंबुलेंस की भारी तैनाती देखी जा सकती है।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने सूत्रों और पुलिस के हवाले से बताया कि बुधवार रात को क्वींस के एक नाइट क्लब के बाहर सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

गोलीबारी रात 11:20 बजे से ठीक पहले जमैका के अमजुरा नाइट क्लब के पास शुरू हुई। 4,000 लोगों की क्षमता वाले इस नाइट क्लब में नियमित रूप से डीजे और लाइव परफॉर्मेंस होती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों को लॉन्ग आइलैंड यहूदी अस्पताल और कोहेन चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर सहित क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया।

यह घटना उसी दिन घटित हुई, जब नए साल के दिन मध्य न्यू ऑर्लीन्स में एक वाहन द्वारा भीड़ को कुचलने से कई लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।

एक व्यक्ति ने नए साल के दिन सुबह-सुबह न्यू ऑरलियंस में एक पिकअप ट्रक को तेज गति से भीड़ में घुसा दिया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चलाने वाले शख्स को गोली मार दी।

ट्रक ड्राइवर की हचान टेक्सास निवासी 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआई का कहना है कि वाहन में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का झंडा मिला है और वे इस हमले की जांच ‘आतंकवादी कृत्य’ के रूप में कर रहे हैं।

जांचकर्ताओं का कहना है कि संदिग्ध ने ‘हमले से कुछ घंटे पहले’ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किए थे, जिससे पता चलता है कि वह आईएस से प्रेरित था और ‘हत्या करने की इच्छा’ रखता था।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

बिहार में तेज पछुआ हवा ने लोगों को ठंड से ठिठुराया, स्कूलों के भी समय बदले

Read Next

‘बंधकों की रिहाई पर जल्द ले फैसला’, इजरायल के रक्षा मंत्री की हमास को चेतावनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com