‘बंधकों की रिहाई पर जल्द ले फैसला’, इजरायल के रक्षा मंत्री की हमास को चेतावनी

यरूशलम । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने बंधकों की रिहाई को लेकर हमास को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हमास बंधकों को रिहा करने के लिए जल्द ही समझौते पर सहमत नहीं होता है तो इजरायल गाजा में अपने सैन्य अभियान को तेज कर देगा।

रक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा कि अगर हमास इजरायली बंधकों की रिहाई की अनुमति नहीं देता है तो उसको गाजा में बड़े हमले का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इजरायल की सेना गाजा में आतंकवादियों के गढ़ों के खिलाफ अपने प्रयासों को तब तक और तेज करेगी, जब तक कि बंधकों को मुक्त नहीं कर दिया जाता और हमास का सफाया नहीं हो जाता।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कतर, मिस्र और अमेरिका द्वारा मध्यस्थता की गई वार्ता प्रमुख मुद्दों पर रुकी हुई है, जिसमें संघर्ष विराम जारी रखना भी शामिल है।

दरअसल, हमास संघर्ष विराम को लंबा खींचना चाहता है, जबकि इजरायल सुरक्षा खतरे को देखते हुए सैन्य कार्रवाई शुरू करने के अधिकार की बात कर रहा है।

विवाद का एक और मुद्दा हमास द्वारा गाजा से इजरायली सेना की वापसी की मांग है। हालांकि, इजरायल इसका विरोध कर रहा है और नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार सैन्य उपस्थिति की आवश्यकता पर जोर दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे। इस हमले के दौरान हमास ने 250 नागरिकों का अपहरण कर लिया था, जिनमें से लगभग 100 के अभी भी गाजा में बंद होने का अनुमान है।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायली हमले के कारण गाजा पट्टी पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। इजरायल के हमले में कम से कम 45,540 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा बड़े पैमाने पर विनाश, व्यापक भूख और बीमारियां भी बढ़ी है।

इससे पहले, इजरायली सेना ने कहा कि 29 दिसंबर को गाजा पट्टी में हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल पर लगभग पांच रॉकेट दागे थे।

–आईएएनएस

छह साल में बढ़ी गरीबी और असमानता, पाकिस्तान योजना आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के योजना आयोग द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले छह वर्षों के दौरान पाकिस्तान में असमानता और गरीबी दोनों में उल्लेखनीय...

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें और 121 ड्रोन मार गिराए

नई दिल्ली । संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों और 129 ड्रोन...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ती हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, संयम बरतने की अपील

काबुल । अफगानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक रिचर्ड बेनेट ने उन चिंताओं को दोहराया जो अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ती झड़पों को लेकर थीं, जिसके...

बलूचिस्तान में एक और गैर-न्यायिक हत्या, 17 वर्षीय युवक का शव बरामद

क्वेटा । बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने एक और बलूच नागरिक की हत्या कर दी। यह घटना पूरे प्रांत में बिना कानूनी कार्रवाई के की जा रही हत्याओं और लोगों...

चीन-रूस विदेश मंत्रियों की बातचीत में ईरान पर हमले की निंदा

बीजिंग । चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 1 मार्च को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा संयुक्त...

तेल रिफाइनरी पर हमले से चिंतित खाड़ी देश, क्रेमलिन का दावा ‘पुतिन करेंगे ईरान से बात’

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गल्फ में तेल रिफाइनरी पर हमलों को लेकर अरब नेताओं की चिंताओं से ईरान को अवगत कराएंगे; क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की है।...

ईरान ने हम पर अब तक 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे: यूएई

नई दिल्ली । यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि,...

ओमान की खाड़ी के पास नौसेना का युद्धपोत तैनात, जरूरत पड़ने पर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ समुद्री व्यापार पर भी बड़ा...

अमेरिकी सेना का दावा, अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा ईरान

वाशिंगटन/जिनेवा । अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान बिना सोचे समझे अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा है। सेना ने मंगलवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर अपनी बात सामने रखी...

ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ...

ट्रंप का नया व्यापार प्लान, भारत समेत कई देशों के साथ नए ट्रेड फ्रेमवर्क की घोषणा

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 2026 का व्यापार नीति एजेंडा पेश क‍िया, जिसमें कहा गया, “अमेरिका वापस आ गया है।” एजेंडे में टैरिफ को...

व्हाइट हाउस ने अमेरिकियों पर ईरान के हमले की लिस्ट जारी की

वॉशिंगटन । विगत लगभग पांच दशकों से, अमेरिका की विभिन्न सरकारें ईरान पर यह आरोप लगाती रही हैं कि वह मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों व सैन्यकर्मियों...

admin

Read Previous

ट्रक अटैक के 24 घंटे के अंदर फिर दहला अमेरिका, न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में सामूहिक गोलीबारी

Read Next

दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास छाया घना कोहरा, कई उड़ानों पर पड़ेगा असर, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com