मध्य प्रदेश में 59 लाख किशोरों को लगेगी वैक्सीन

भोपाल, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के वैक्सीनेशन का एलान किया गया है। मध्य प्रदेश में इस आयु वर्ग के 59 लाख से अधिक किशोर हैं जिनके टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा, वहीं लगभग 72 लाख 60 वर्ष की आयु से अधिक के बुजुर्ग है, जिन्हें बूस्टर डोज दिया जाना है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया है कि प्रदेश में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण अभियान केन्द्र के निर्देशानुसार पूरी मुस्तैदी से चलाया जाएगा। प्रदेश में इस आयु वर्ग के करीब 59 लाख 27 हजार 835 बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि हेल्थ वर्कर्स एवं फ्रंटलाइन वॉरियर्स को बूस्टर डोज देने की तैयारी की जा रही है। दोनों ही समूह की व्यवस्थित सूची है, जिनको हमने दोनों डोज लगवाए हैं। इसके अलावा करीब 71 लाख 62 हजार व्यक्ति जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, उनको डॉक्टरों की सलाह के बाद बूस्टर डोज दिया जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने बताया कि इंदौर में आठ ओमिक्रॉन के मरीज मिलने की सूचना मिली है। आठ प्रकरण में से छह प्रकरणों में मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। शेष 2 मरीजों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में हॉस्पिटल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस आने पर कम से कम 30 कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए। ओमिक्रॉन के इन मरीजों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी पूर्व में कर ली गई है।

मंत्री सारंग ने बताया कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार जो भी कोरोना केस आए हैं, उसके पांच प्रतिशत सेम्पल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिये भेजे जाएंगे, लेकिन राज्य सरकार द्वारा सभी सेम्पल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिये भेजा जा रहा हैं। केन्द्र सरकार ने प्रदेश को पांच जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन देने का वादा किया है। यह मशीनें जनवरी के पहले सप्ताह में प्राप्त हो जाएंगी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

कर्नाटक में नैतिक पुलिसिंग मामले में 3 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Read Next

त्रिपुरा में बांग्लादेश सरकार का फिल्म समारोह स्थगित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com