कर्नाटक यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी वकील, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

दक्षिण कन्नड़, (कर्नाटक): मेंगलुरु में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ कानून की छात्रा द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक महिला सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने शनिवार को दी। एक अन्य घटनाक्रम में, आरोपी केएसएन राजेश भट को अगले आदेश तक कर्नाटक राज्य बार काउंसिल की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया और अदालतों में प्रैक्टिस नहीं करने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने उन्हें तीसरे अतिरिक्त जिला और सत्र अदालत में एसीबी के विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) के रूप में काम जारी नहीं रखने का निर्देश दिया है।

मेंगलुरु कॉलेज की लॉ ग्रेजुएट छात्रा ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता के दोस्त ने भी उसके खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक अन्य शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता और वकील के बीच हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है।

सब इंस्पेक्टर श्रीकला और हेड कांस्टेबल प्रमोद निलंबित पुलिस अधिकारी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है क्योंकि उन्होंने पीड़िता के अंगूठे का निशान और कानून के खिलाफ उसका बयान दर्ज किया था।

पीड़िता के दोस्त द्वारा दर्ज कराए गए धमकी भरे मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी के दोस्तों ने इस मामले में कानूनी सलाह देने के बहाने उससे संपर्क किया और उसे धमकी दी।

मेंगलुरु के कमिश्नर एन. शशि कुमार ने इसे गंभीर मामला बताया है।

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने आईपीएस अधिकारी रंजीत बंडारू को जांच का प्रभारी नियुक्त किया था। इसकी जांच जारी है।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

अफगान महिलाओं की मदद के लिए अमेरिका दो वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करेगा

Read Next

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने चेताया- दिल्ली में ओमिक्रॉन का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com