विधायक श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव के वादों पर उठाए सवाल, पूछा – ‘किस बुनियाद पर कर रहे वादे’

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक और ओलंपिक खिलाड़ी श्रेयसी सिंह ने बुधवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के चुनाव पूर्व ‘माई बहिन मान योजना’ सहित किए जा रहे विभिन्न वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पता नहीं वे किस बुनियाद पर वादे कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता बेवकूफ बनने वाली नहीं है। जिस तरह दिल्ली में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है, उसी तरह बिहार में तेजस्वी यादव का भी खाता नहीं खुलने वाला है। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार को दिल्ली के लोगों ने दिल और दिमाग से निकाल फेंका है।

उन्होंने कहा,” भाजपा की जीत हुई है। भाजपा ने जो वादे वहां के लोगों से किए हैं, वह निश्चित रूप से पूरे किए जाएंगे। वहां भाजपा अच्छा काम कर के दिखाएगी। फ्री की राजनीति कभी ठोस राजनीति नहीं होती है।”

श्रेयसी के भाजपा की नीति और सिद्धांत की चर्चा की। उन्होंने कहा, ” भाजपा की अपनी नीति और सिद्धांत है जिस पर पार्टी चलती है। जनहित और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना जानती है और यह हमने कर के दिखाया है।” विपक्ष के महागठबंधन की सरकार बनने के दावे से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह तो वक्त ही बताएगा कि किसकी सरकार बनती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो किए गए वादों को 99 प्रतिशत पूरा करके दिखाया है। यह सभी लोगों को पता है। महाराष्ट्र, हरियाणा और अब दिल्ली इसके प्रमाण हैं। उन्होंने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर हालांकि कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि बिहार में निश्चित रूप से अगली सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की बनेगी।

–आईएएनएस

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

admin

Read Previous

नीरज चोपड़ा ने मोटापे से लड़ने का दिया संदेश, प्रधानमंत्री मोदी ने किया समर्थन

Read Next

प्रधानमंत्री मोदी ने मार्सिले में कहा, ‘भारतीय वाणिज्य दूतावास लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com