झारखंड-बिहार में 48 जवानों की हत्या के आरोपी नक्सल कमांडर नवीन यादव ने किया सरेंडर !

रांची: झारखंड-बिहार में पुलिस और सुरक्षाबलों के 48 जवानों की हत्या के आरोपी इनामी नक्सली कमांडर नवीन यादव उर्फ सर्वजीत यादव अब पुलिस के कब्जे में है। खबर है कि उसने सरेंडर कर दिया है। उसपर सरकार ने 25 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र का बासखूटा गांव निवासी नवीन हाल तक माओवादियों के सुरक्षित गढ़ बूढ़ा पहाड़ में सक्रिय था। पुलिस और सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत तीन महीने पहले जब बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कराया, तभी से वह सरेंडर की कोशिश में लगा था।

हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर नवीन यादव के सरेंडर की घोषणा नहीं की है, लेकिन भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक सरेंडर के बाद अज्ञात ठिकाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। नवीन माओवादियों की रीजनल कमेटी का मेंबर रहा है। उसका आतंक झारखंड के पलामू, लातेहार, चतरा, गढ़वा और मध्य बिहार के औरंगाबाद, गया आदि जिलों में पिछले कई वर्षों से कायम था। इन इलाकों में पिछले एक दशक में नक्सलियों के ज्यादातर हमलों में वह शामिल रहा है। उसके ऊपर बिहार-झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जनवरी 2019 में नवीन यादव की पलामू के रेडमा में 18.5 एकड़, चतरा के प्रतापपुर में 12.78 एकड़ जमीन भी जब्त की थी।

नवीन यादव पर 48 जवानों की हत्या का आरोप है। जून 2016 में बिहार के औरंगाबाद-गया सीमा पर बड़ा नक्सल हमला हुआ था, जिसमें 10 जवान शहीद हुए थे। इस हमले में माओवादियों का नेतृत्व नवीन यादव ही कर रहा था। वह वर्ष 2013 में लातेहार के कटिया में सुरक्षा बलों पर हमले का भी मुख्य आरोपित है, जिसमें एक साथ 17 जवान शहीद हुए थे। 2011 में चतरा के तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले हमले में आठ जवान और जनवरी 2012 में गढ़वा के भंडरिया में नक्सल हमले में थाना प्रभारी समेत 13 जवान शहीद हुए थे। इन हमलों में भी नवीन यादव शामिल रहा है।

–आईएएनएस

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है।...

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

akash

Read Previous

एम्बर हर्ड कानूनी लड़ाई के निपटारे के लिए जॉनी डेप को देंगी बड़ी रकम

Read Next

रिलायंस कैपिटल रिजॉल्यूशन प्रोसेस को झटका, कॉस्मिया-पीरामल कंसोर्टियम बोली प्रक्रिया से बाहर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com