जदयू की दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, पार्टी को मिल सकता है नया अध्यक्ष

पटना: बिहार में सत्तारूढ जनता दल (युनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शनिवार की शाम दिल्ली में बैठक होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में जदयू को नया अध्यक्ष मिल सकता है। इस बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए है। जदयू के एक नेता ने बताया कि शाम चार बजे जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में होने वाली इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

जदयू के आंतरिक सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी के अध्यक्ष आर सी पी सिंह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के नियम के मुताबिक उन्हें अध्यक्ष पद छोडना पड़ सकता है और नए अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। इस बैठक में कार्यकारिणी के सभी 75 सदस्यों के भाग लेने की संभावना है।

आर सी पी सिंह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि जदयू में अब कोई नया अध्यक्ष बनेगा। अध्यक्ष बनने की रेस में नीतीश कुमार के नजदीकी माने जाने वाले और मुंगेर के सांसद ललन सिंह सबसे आगे चल रहे हैं हालांकि पार्टी स्तर पर कई और नामों की चर्चा है।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जदयू में विलय के बाद जदयू में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी अध्यक्ष बनने की दौड में हैें।

वैसे, मंत्री बनने के बाद सिंह ने कहा था कि संगठन है तभी मंत्री हैं। मैं संगठन और मंत्री दोनों का काम मजबूती से करूंगा, लेकिन निश्चित रूप से पार्टी तय करेगी तो मैं यह जिम्मेदारी किसी मजबूत साथी को देने से पीछे नहीं हटूंगा।ं

उल्लेखनीय है कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में राज्य में तीसरे नंबर पर आने के बाद से ही जदयू संगठन विस्तार में जोरशोर से लगी है।

–आईएएनएस

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

editors

Read Previous

महिला जूनियर वल्र्ड कप हॉकी के लिए भारतीय टीम घोषित, झारखंड की तीन खिलाड़ियों को मिली जगह

Read Next

जनरल मोटर्स 2025 तक दक्षिण कोरिया में 10 इलेक्ट्रिक वाहन करेगा लॉन्च

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com