यह ‘मौसमी’ नहीं, सरकार से संरक्षित महंगाई है : मोहन प्रकाश

पटना:कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने गुरुवार को कहा कि पहले महंगाई ‘मौसमी महंगाई’ होती थी जो मौसम के मुताबिक होती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से ‘मोदी महंगाई’ है जो सरकार द्वारा संरक्षित और पोषित है। कांग्रेस पार्टी द्वारा सात जुलाई से महंगाई के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन के तहत गुरुवार को कांग्रेस के प्रमुख नेताओं द्वारा देश के सभी राज्यों में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसी के तहत बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने महंगाई के मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया।

मोहन प्रकाश ने कहा कि ये ‘मौसमी महंगाई’ नहीं ‘मोदी महंगाई’ है।

उन्होंने कहा, “इस सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है और उन्हें लूट की खुली छूट दे रखी है। पेट्रो पदार्थो की मूल्यवृद्घि से आम जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। केंद्र की सरकार में न गंभीरता है न गहराई है और न ही सोच है।”

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार ने राष्ट्रहित में अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तेल की कीमतों के निर्धारण का काम शुरू किया। यह सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कमी के बावजूद आम देशवासियों से बढ़ी कीमत वसूल रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार की इच्छाशक्ति की कमी के कारण कोरोना काल में दवाई की किल्लत और कीमत में वृद्घि को सरकार नियंत्रित नहीं कर पाई।

संप्रग के शासनकाल में आई सुनामी को याद कराते हुए उन्होंने कहा कि सुनामी के दौरान जब पूरा विश्व भारत को मदद की पेशकश कर रहा था तब तत्कालीन केंद्र के मनमोहन सरकार ने ²ढ़ निश्चय दिखाते हुए स्वयं ही इस आपदा पर नियंत्रण प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार छोटे देशों तक से मदद मांग रही है।

जनसंख्या नियंत्रण की चर्चा करते हुए कांग्रेस के नेता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या अभी स्थिर है। वहीं कुछ राज्यों में ये राष्ट्रीय औसत से कम पर है। बावजूद इसके सरकार का रवैया चुनावी लाभ को लेकर आम जनता को दिग्भ्रमित करने वाला है, जिससे असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।

इस संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ भी उपस्थित थे।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

त्योहार के मौसम में भीड़भाड़ से बचें कोरोना बढ़ सकता है, 6 एम्स के निदेशकों की अपील

Read Next

विदेश में पहली डोज लेने वाले भारतीयों को ओडिशा में मिल सकेगी कोविशील्ड की दूसरी खुराक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com