पिछले तीन साल में भारत की जीडीपी वृद्धि दर औसत 8.3 प्रतिशत रही : आरबीआई गवर्नर

मुंबई । आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत की जीडीपी स्थिर रूप से 8 प्रतिशत की विकास दर की तरफ बढ़ रही है। इसकी वजह अहम आर्थिक सुधार जैसे जीएसटी का होना है।

बॉम्बे चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 188वीं एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) में दास ने कहा कि पिछले तीन वर्ष में भारत की औसत जीडीपी वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत रही है। इस वर्ष जीडीपी के 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

आगे कहा कि भारत के आर्थिक विकास की गति मजबूत बनी हुई है और यह आने वाले महीनों में और मजबूत होगी और देश 8 प्रतिशत की विकास दर पाने के रास्ते पर स्थिर गति से बढ़ रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर ने कहा कि निजी सेक्टर की ओर से पूंजीगत व्यय बढ़ रहा है और आगे इसके और तेज होने की उम्मीद है। इससे ग्रोथ को और सहारा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बाद भी भारत तेज गति से आर्थिक विकास कर रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में वैश्विक ग्रोथ में भारत का योगदान 18.5 प्रतिशत का रहा है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि 7 से 8 वर्ष पहले यह काफी कम थी।

वृद्धि दर बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बड़े आर्थिक सुधार गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी), दिवाला और दिवालियापन संहिता का आना है।

उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी 1947 के बाद देश के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसने काफी सारे टैक्स को खत्म कर दिया और वस्तुओं और सेवाओं पर केवल एक ही टैक्स लगता है। हर महीने करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये से लेकर 1.7 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हो रहा है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि तेज आर्थिक वृद्धि दर के कारण भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अर्थव्यवस्था रैंकिंग में भारत फिलहाल पांचवें नंबर पर है।

–आईएएनएस

केरल में कांग्रेस की बढ़त पर सचिन पायलट ने जताई खुशी, पश्चिम बंगाल के नतीजों को बताया ‘चौंकाने वाला’

दिल्ली । चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि केरल के चुनाव में हमारा स्ट्राइक...

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

मुंबई । पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा और पुडुचेरी में एनडीए को मिली जीत पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने...

असम चुनाव: मजबत विधानसभा से बीपीएफ के चरण बोरो जीते, जेएमएम उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया

गुवाहाटी । असम के मजबत विधानसभा क्षेत्र में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक बार फिर परचम लहराया है। पार्टी ने चरण बोरो उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा,...

कर्नाटक में गारंटी योजनाओं का असर, केरल में सत्ता की उम्मीद, तमिलनाडु में चौंकाने वाले नतीजे: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं से राज्य में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने चुनावी...

पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा सरकार, विपक्ष लगा रहा ईवीएम पर आरोप: गौरव भाटिया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।...

पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और टीएमसी का...

कर्नाटक: श्रींगेरी में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भाजपा के डी.एन. जीवराज विजयी, बोले- ‘सत्य की जीत’

बेंगलुरु । कर्नाटक के श्रींगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी. एन. जीवराज ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक टी. डी....

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

admin

Read Previous

आपातकाल की 50वीं बरसी पर विपक्षी दलों के हंगामे के बीच लोकसभा ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

Read Next

जम्मू-कश्मीर के डोडा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com