जगन्नाथ मंदिर में विदेशियों के प्रवेश को ओडिशा के राज्यपाल का समर्थन, छिड़ी बहस


भुवनेश्वर
: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में विदेशियों के प्रवेश के पक्ष में ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल के बयान से राज्य में बहस छिड़ गई है। गुरुवार को भुवनेश्वर में ओडिशा विजन 2036 कॉन्क्लेव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा था, यदि कोई विदेशी पुरी गजपति, पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और सेवकों से मिल सकता है तो उसे भगवान जगन्नाथ की पूजा करने का मौका मिलना चाहिए। राज्यपाल गणेशी लाल ने कहा कि यह मेरी निजी राय है। कोई इसकी सराहना करे या न करे, लेकिन मैं सेवकों, पुरी शंकराचार्य और राजा गजपति से मेरे प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध करता हूं। परंपरा के अनुसार, केवल हिंदुओं को पुरी मंदिर के अंदर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने की अनुमति है। ऐसे में राज्यपाल के इस बयान से राज्य में एक नया बवाल खड़ा हो गया है। पुरी मंदिर के सेवादारों ने राज्यपाल के प्रस्ताव का विरोध किया है।

मंदिर के सेवक और जगन्नाथ मंदिर की प्रबंध समिति के सदस्य माधव चंद्र महापात्र ने कहा, यह हास्यास्पद है। प्रस्ताव हमारी कल्पना से परे है। यह संभव नहीं है। हिंदुओं के अलावा किसी को भी मंदिर में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। एक अन्य सेवादार श्यामा महापात्रा ने भी कुछ ऐसी ही राय रखी है। महापात्रा ने कहा है कि सदियों पुरानी परंपरा को नहीं बदलना चाहिए। इसी तरह राज्यपाल के प्रस्ताव पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपनी राय रखी है।

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने इस मुद्दे पर निर्णय लेने का फैसला मुक्ति मंडप के पंडितों पर छोड़ दिया है, जबकि कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रे ने कहा कि परंपरा को नहीं तोड़ा जाना चाहिए।

–आईएएनएस

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने।...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: एआईएडीएमके ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

पुडुचेरी । आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने रविवार को दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। ओर्लियमपेट विधानसभा सीट से पूर्व विधायक...

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

akash

Read Previous

अब तुलसीदास को लेकर उठा विवाद
राजनीतिक दल उतरे मैदान में

Read Next

बंगाल: मंत्री के पास शिकायत लेकर पहुंचा व्यक्ति तो तृणमूल कार्यकर्ता ने जड़ दिया थप्पड़

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com