छात्राओं को क्लास में दुपट्टा हटाने को मजबूर करने वाला हेडमास्टर पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

रांची: डालटनगंज जिले के पांडू प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्राओं का दुपट्टा हटाकर क्लास में बैठने को मजबूर करने के आरोपी हेड मास्टर विश्वनाथ राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी ने जांच में उन पर लगे आरोपों को सही पाया है। इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया गया कि लोअर पांडू स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की सातवीं-आठवीं कक्षा की कई छात्राओं ने हेडमास्टर पर आरोप लगाया था कि वे उन्हें क्लास में दुपट्टा हटाकर बैठने को कहते हैं। ऐसा न करने पर उन्हें दंडित करते हैं और डंडे से पिटाई करते हैं। छात्राओं की ऐसी शिकायतों पर स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों हंगामा किया था। इसके बाद उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने मामले की जांच का निर्देश दिया था। बीते मंगलवार को डीएसई मनोज कुमार और सदर मेदिनीनगर एसडीएम राजेश कुमार साह ने विद्यालय पहुंचकर शिकायतों की जांच की। इस दौरान चार छात्राओं ने पूछताछ में अपनी शिकायतों को दोहराया। हालांकि कुछ लोगों ने हेडमास्टर का बचाव करते हुए इसे स्थानीय ग्रामीणों की राजनीति का परिणाम बताया।

बहरहाल, प्रशासन की जांच के बाद बीईईओ महेंद्र प्रजापति ने पांडू थाने में प्रधानाध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

–आईएएनएस

मॉरीशस में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन, भारत-मॉरीशस साझेदारी का ऐतिहासिक कदम

नई द‍िल्‍ली । आज का यह अवसर हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम मॉरीशस के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं।...

बंगाल की जनता को ओवैसी और हुमायूं कबीर से सतर्क रहना चाहिए: नसीम सिद्दीकी

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच जहां प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं तो वहीं, असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के गठबंधन के धागे खुल गए हैं। गठबंधन...

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी चेतावनी- ‘नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोके ट्रंप’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया को खत्म करने की इजाजत न...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

पश्चिम बंगाल चुनाव : अमित शाह ने भाजपा का ‘भरोसा पत्र’ किया जारी, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने 'भरोसा पत्र' नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

नई दिल्ली । केरल में मतदान के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं है। इस दौरान,...

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर रेप केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग’

हल्दिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बंगाल के हल्दिया में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल का...

कांग्रेस बारामती से वापस लेगी अपना उम्मीदवार, हाईकमान की मंजूरी का इंतजार: विजय वडेट्टीवार

मुंबई । बारामती उपचुनाव को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा बयान सामने आया है। विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के उम्मीदवार...

असम चुनाव : भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने डाले वोट, जताया जीत का भरोसा

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आया। गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता और उम्मीदवार मतदान...

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

editors

Read Previous

परवेज मुशर्रफ का निधन, शोक में डूबा पाकिस्तान

Read Next

दिल्ली में 1397 जगहों पर बनेंगे हाईटेक और मॉडर्न बस क्यू शेल्टर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com